Thursday, June 4, 2026
Hometrendingअबकी बार खास अंदाज में जन्‍म दिवस मनाएगी पूर्व सीएम वसुंधरा

अबकी बार खास अंदाज में जन्‍म दिवस मनाएगी पूर्व सीएम वसुंधरा

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में चुनावी साल के चलते राजनेताओं के जन्‍म दिवस भी अलग ही अंदाज में मनाए जाने लगे हैं। इस बीच, पूर्व मुख्‍यमंत्री वसुंधरा राजे के जन्‍म दिवस को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है। जानकार बताते हैं कि पूर्व सीएम राजे का जन्म दिवस इस बार 4 मार्च को सालासर धाम पर धूमधाम से मनाया जाएगा। इस मौके पर बड़ा कार्यक्रम किया जाएगा। कार्यक्रम में वसुंधरा राजे के पुत्र सांसद दुष्यंत सिंह, विधायक प्रताप सिंह सिंघवी, विधायक नरेंद्र नागर सहित भाजपा की कई नेता शामिल होंगे। यहां वसुंधरा राजे सालासर धाम में पूजाअर्चना कर अपना जन्मदिवस मनाएगी। हालांकि, वसुंधरा राजे का जन्मदिवस 8 मार्च को होता है। लेकिन, 8 मार्च को होली होने के वजह से वसुंधरा राजे के जन्मदिवस के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। सालासर धाम में पूर्व सीएम राजे विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगी।

आपको बता दें कि पूर्व सीएम राजे पहले देव दर्शन यात्रा और उसके बाद किसी न किसी बहाने राजनीतिक कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने लगी है। इसी बीच, जन्‍म दिवस के अवसर पर भी राजे अपने समर्थकों को एक साथ लेकर आगे की रणनीति तय कर सकती है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!