Saturday, June 20, 2026
Hometrendingपतंगबाजी के दौरान भारी पड़ सकती है ये लापरवाही...

पतंगबाजी के दौरान भारी पड़ सकती है ये लापरवाही…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकेईएसएल ने शहर में बीकानेर स्थापना दिवस पर होने वाली पतंगबाजी के दौरान विद्युत सुरक्षा का ध्यान रखने की अपील की है। शनिवार को हर तरफ पे काटा वो काटा का शोर होगा। लोग छतों पर डीजे व लाउड स्पीकरों पर बजते गानों के बीच पतंगबाजी का आनंद उठाएंगे। इस दौरान खुशियां बिखरी रहे, इसके लिए पतंग उड़ाने के दौरान विद्युत सुरक्षा को लेकर विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। पतंग उड़ाने के दौरान जरा सी गलती लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ सकती है।

बिजली कंपनी बीकेईएसएल के सीओओ जयंत राय चौधरी ने बताया कि पतंग उड़ाने के दौरान विद्युत लाइनों से पर्याप्त दूरी बनाए रखें। यदि कोई पतंग विद्युत लाइन में फंस जाए तो उसे हटाने का बिल्कुल भी प्रयास नहीं करें। लोहे अथवा एल्यूमिनियम के पाइप, सरिए व गीली लकड़ी आदि को विद्युत लाइनों से दूर रखें। अभिभावक अपने बच्चों पर उनके पतंग उड़ाने के दौरान पूरी नजर बनाएं रखें।

उन्‍होने कहा कि पतंग लूटने के दौरान भी बच्चों पर पूरा ध्यान रखें ताकि वे विद्युत लाइनों पर उलझी पतंगों को उतारने का प्रयास नहीं करें। इसके साथ ही पतंग उड़ाने के लिए मैटेलिक तार (चाइनीज मांझा) का उपयोग नहीं करें। चाइनीज मांझे में विद्युत सुचालक मेटल का इस्तेमाल होने से उसके विद्युत लाइन के तारों के संपर्क में आने से करंट प्रवाहित होने की आशंका रहती है। पतंग उड़ाने के दौरान विद्युत खतरे से सावधान रहे और सुरक्षित रहें। पतंगों को उड़ाने के लिए इस्तेमाल किए जा चाइनीज मांजे से लाइनों में फाल्ट आ जाते हैं और उपभाक्ताओं को बिजली बंद होने की परेशानी उठानी पड़ती है।

Ad
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!