Homeबीकानेरकोहरे से लिपटी थी आज की सुबह, इन इलाकों में बारिश के...

कोहरे से लिपटी थी आज की सुबह, इन इलाकों में बारिश के आसार…

जयपुर Abhayindia.com प्रदेश में शीतलहर और सर्दी का असर अब भी बरकरार है। गुरूवार रात को कई जगहों पर कड़ाके की सर्दी रही। इसके चलते शाम आठ बजे ही ओस की बूंदें वाहनों पर जम गई। शुक्रवार की सुबह कोहरे से लिपट कर आई।

मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों जयपुर, भरतपुर और कोटा संभागों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। वहीं, अन्य इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। कोहरे का असर सप्ताह के अंत तक बना रहेगा।

इधर, बीकानेर, श्रीगंगानगर, टोंक, सीकर, अजमेर, भीलवाड़ा, जयपुर, कोटा में घना कोहर छाया रहा। वही, गुरूवार देर रात डूंगरपुर, कोटा में तेज बारिश हुई। पारे में आई गिरावट के चलते 10 से ज्यादा शहरों का तापमान गुरूवार रात को भी 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे ठंडी जगहों में माउंटआबू रहा, यहां पारे में फिर से तीन डिग्री का उछाल देखने को मिला। बीती रात का पारा तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जयपुर का आज सुबह का तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फतेहपुर में न्यूनतम पारा बीती रात का 6.6 डिग्री दर्ज किया गया। नम हवाओं की वजह से सर्दी ओर बढ़ गई है।

स्कूलों में शैक्षणिक गतिविधियां शुरू करने के लिए तैयारी में जुटा शिक्षा विभाग

बीकानेर एसपी प्रीति ने कहा- अपराधियों से डरने की जरूरत नहीं, ऐसे करवा सकते हैं कार्यवाही…

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular