Tuesday, June 23, 2026
Hometrendingबीकानेर : नई गाइड लाइन नहीं आने तक बंद रहेंगे यह बाजार,...

बीकानेर : नई गाइड लाइन नहीं आने तक बंद रहेंगे यह बाजार, व्यापारियों ने किया निर्णय…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com मुख्य बाजारों के प्रतिनिधियों ने आज कोटगेट थाने में सीओ सिटी सुभाष शर्मा व थाना प्रभारी मनोज माचरा के साथ वार्ता की।

बैठक में हाल ही में आई राज्य सरकार की गाइडलाइन पर मंथन किया गया। गाइडलाइन में सुबह 6 से 11 बजे तक हफ्ते में तीन दिन दुकानें खोलने का प्रावधान रखा गया है।

इस पर विचार विमर्श करने के बाद सभी संस्थाओं के पदाधिकारियों ने पुलिस व प्रशासन के समक्ष इस के लिए अपनी असहमति जताई। सभी पदाधिकारियों ने यह निर्णय लिया कि राज्य सरकार की आगे आने वाली नई गाइडलाइन तक (आवश्यक वस्तुओं) के अलावा सभी बाजार बन्द रखेंगे।

कोटगेट थाना में हुई इस बैठक में खजांची मार्केट व्यवसायी संस्था, के.ई.एम. रोड़ व्यापार एसोसिएशन, भैरूंजी गली व्यापारी एसोसिएशन, लाभुजी कटला संस्था, जैन मार्केट व्यापारी एसोसिएशन, सट्टा बाजार, गुरुनानक मार्केट, कोयला गली, रानी बाजार व गंगाशहर रोड़ व्यवसायी एसोसिएशन,

स्टेशन रोड़ एसोसिएशन, बीकानेर साड़ी एसोसिएशन, गणपति प्लाजा सहित व्यापारिक संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल हुए। इसमें प्रेम खण्डेलवाल, नरेंद्र गहलोत, सोनुराज आसुदानी, मोहनलाल मावानी, पारसचंद कोचर, मोंटू जैन, जतिन यादव, विक्की चड्डा, विलियम शर्मा, मनोज जैन, दौलत प्रेम ज्याणी, रवि पुरोहित, विजय एलानी, रमण शर्मा, महेश खंडेलवाल, सुशील बंसल, राजीव अरोड़ा, हिमांशु टॉक आदि उपस्थित रहे।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!