Friday, May 15, 2026
Homeधर्म-ज्योतिषकरवा चौथ पर 27 साल बाद बन रहा है यह संयोग

करवा चौथ पर 27 साल बाद बन रहा है यह संयोग

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

पति की लंबी आयु के लिये सुहागिनों द्वारा किये  जाने वाला करवा चौथ महिलाओं का महापर्व करवा चौथ  अगले शनिवार को मनाया जाएगा। कार्तिक कृष्ण की  तृतीयाचतुर्थी में चौथ माता की विशेष पूजा अर्चना होगी। इस दिन अमृत सिद्धि और सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। यह विशेष संयोग 27 साल बाद बन रहा है। इसके बाद 16 साल बाद  सिद्धी संयोग युक्त करवा चौथ आएगी। यह दुर्लभ योग होने से महिलाओं के सौभाग्य कामना के लिए तो यह दिन विशेष उत्तम रहेगा ही। इस दिन महिलाएं खरीददारी करें तो वह भी  सर्वोत्तम चिर स्थायी रहेगी। कार्तिक माह 25 अक्टूबर से  शुरू हो जाएगा। 27 को तृतीया उदियात में रहेगी और शाम को  चतुर्थी जाएगी। करवा चौथ के अलावा वैशाख, भाद्रपद  माघ की चौथ का महत्व मनाया गया है। करवा चौथ के दिन महिलाएं गणेश जी और चौथ माता की कथा सुनेगी और निर्जला व्रत रखकर शाम को चंद्रमा को अर्ध्य देगी। इस दिन 13 करवे रखकर पूजा की जाएगी और 13 सुहाग की वस्तुओं  का दान होगा।

अब वर्ष 2034 में बनेगा यह संयोग

करवा चौथ के दिन अमृत सिद्धि और सर्वार्थ सिद्धि का विशेष संयोग आगे 16 साल बाद 30 अक्टूबर वर्ष 2034 में बनेगा। अब से पहले यह संयोग 26 अक्टूबर वर्ष 1991 को बना था। इसलिए अगले सप्ताह आने वाली करवा चौथ महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखेगी। इस दिन आभूषण, स्वर्ण और वस्त्रों  की खरीददारी विशेष फलदायी रहेगी।

गहलोत का पावर पंच : पहले सीएम थी चेहरा, अब हो गया कमल का फूल, ये भ्रम…

रायशुमारी में दावेदारों से सवाल- क्यों लड़ रहे हो चुनाव, कैसे जीतोगे?

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!