





बीकानेर Abhayindia.com नाल रोड गंगा सिंह यूनिवर्सिटी के पास स्थित कुलदेवी डेहरु माता के तृतीय पाटोत्सव महोत्सव के रूप में बड़े धूम धाम से मनाया गया। आयोजन के संयोजक जेठाराम पुरोहित, एड पवन पुरोहित ने बताया कि आज पाटोत्सव 12:15 बजे रामेश्वरानंद महाराज “दाता श्री” अधिष्ठाता ब्रह्म गायत्री पीठ सागर के सानिध्य में शंकर पुरोहित की अध्यक्षता में हजारों की संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित हुए।
समन्वयक भंवर पुरोहित ने बताया कि सुबह पुखराज भादानी के आचार्यत्व में अभिषेक सम्पन्न हुआ। समाज के प्रमुख बद्रीनारायण सूरजड़ा सहपत्नी सरला पुरोहित, सुनील पुरोहित धर्मपत्नी अनीता द्वारा सम्पन्न हुआ। महाआरती के संपन्न होने के बाद समिति की तरफ से प्रबुद्ध लोगों का सम्मान किया गया। इससे बीकानेर बार एसोसिएशन अध्यक्ष एड अजय पुरोहित, एड कमल नारायण पुरोहित, समाज सेवी देवीलाल उपाध्याय का सम्मान रामेश्वरानंद महाराज दाता श्री, शंकर पुरोहित, राजेश चूरा द्वारा सम्मान किया गया।








