Hometrendingअंतरराष्ट्रीय पटल पर देश का नाम किया रोशन, 12 को बीकानेर पहुंचेंगे...

अंतरराष्ट्रीय पटल पर देश का नाम किया रोशन, 12 को बीकानेर पहुंचेंगे पिता-पुत्री, स्‍वागत होगा

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com प्रसिद्ध पर्यावरणविद् एवं प्रोफेसर श्याम सुंदर ज्याणी और उनकी पुत्री अवनी ज्‍याणी के 12 दिसम्‍बर को बीकानेर पहुंचने पर रेलवे स्‍टेशन पर प्रकृति प्रेमियों की ओर से स्‍वागत व सम्‍मान किया जाएगा।

आपको बता दें प्रो. श्‍याम सुंदर ज्‍याणी संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा सऊदी अरब की राजधानी अल रियाद में आयोजित COP-16 में विशेष अतिथि के रूप में भाग लेकर बीकानेर लौट रहे हैं। वहीं, उनकी पुत्री अवनी ज्याणी अफ़्रीकी देश नामीबिया में आईपीबीईएस (94 देशों की सरकारों द्वारा गठित अंतर सरकारी संगठन) में भाग लेकर 12 दिसम्‍बर को सुबह 7 बजे वाया ट्रेन बीकानेर पहुंच रही हैं। अवनी को इंग्लैंड के ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय द्वारा इस अंतर्राष्ट्रीय कार्यशाला के लिए नामांकित किया गया था। एशिया-प्रशांत क्षेत्र से ऑक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय ने केवल अवनी को ही इस अंतर्राष्ट्रीय छात्रावास के लिए नामांकित किया था। दुनियाभर से मात्र 25 युवाओं का ही इस कार्यशाला के लिए चयन किया गया और भारत से एक मात्र अवनी चयनित हुई। उल्लेखनीय है कि इन 25 युवाओं में अवनी सबसे कम उम्र की प्रतिभागी थी। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रोफेसर श्याम सुन्दर ज्याणी एवं अवनी ज्याणी, दोनों पिता-पुत्री ने देश का नाम रोशन किया है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular