Thursday, June 25, 2026
Hometrendingदिल्‍ली का दंगल जीतने के लिए राजस्‍थान से जाएंगे कांग्रेस के ये...

दिल्‍ली का दंगल जीतने के लिए राजस्‍थान से जाएंगे कांग्रेस के ये 70 नेता…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर abhayindia.com दिल्ली विधानसभा चुनाव के दंगल में उतरने के लिए कांग्रेस ने कमर कस ली है। प्रदेश कांग्रेस ने चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में राजस्थान कांग्रेस के 70 नेताओं के नाम तय किए है। इन संभावित नेताओं में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट भी शामिल हैं। ये सभी नेता दिल्‍ली जाकर चुनाव प्रचार करेंगे।

प्रदेश कांग्रेस की ओर से तय किए गए नामों में मंत्री प्रमोद जैन भाया, रमेशचन्द मीना, गोविन्द सिंह डोटासरा, राजेन्द्र यादव, भजनलाल जाटव, टीकाराम जूली, विधायक मुरारीलाल मीणा, नरेन्द्र बुढानिया, जी.आर. खटाणा, रीटा चौधरी, शकुन्तला रावत, कृष्णा पूनियां, राकेश पारीक, वेदप्रकाश सोलंकी, इन्द्राज गुर्जर, दानिश अबरार, प्रशान्त बैरवा, मुकेश भाकर, रामनिवास गावडिय़ा, जाहिदा खान, रोहित बोहरा, रफीक खान, अमीन कागजी, जगदीश चन्द्र, चेतन डूडी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी तरह प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष डॉ. अर्चना शर्मा, उपाध्यक्ष भरतराम मेघवाल, महासचिव शंकर यादव, घनश्याम मेहर, कुलदीप इन्दौरा, सुशील शर्मा, ज्योति खण्डेलवाल, पवन गोदारा, जगदीश राज श्रीमाली, मनीष धारणिया, नीरज डांगी, प्रवक्ता सुरेश चौधरी, सचिव महेन्द्र सिंह रलावता, रतन देवासी, बालेन्दुसिंह शेखावत, राजेन्द्र गोदारा, डॉ. अजीजुद्दीन आजाद, करणसिंह उचियारड़ा, पारसमल जैन, विक्रम वाल्मीकि, हरजिन्द्र बराड़, आर. सी. चौधरी, कमल मीणा, मंजू शर्मा, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रेहाना रियाज, प्रदेश एनएसयूआई अध्यक्ष अभिमन्यु पूनियां, पूर्व मंत्री एमादुद्दीन अहमद खान, पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी, करणसिंह राठौड़, अनुसूचित जनजाति विभाग के प्रदेशाध्यक्ष शंकरलाल मीना, असंगठित कामगार कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अब्दुल रज्जाक भाटी, अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेशाध्यक्ष आबिद कागजी व कार्यकारी अध्यक्ष इमरान कुरैशी, पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष पुष्पेन्द्र भारद्वाज व संयोजक मोहमद शरीफ, प्रवासी राजस्थानी प्रकोष्ठ के सह-संयोजक चन्दनसिंह राजपुरोहित, अभाव अभियोग प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक पंकज शर्मा काकू, विचार विभाग प्रदेशाध्यक्ष प्रो. नरेश दाधीच, चूरू जिला कांग्रेस अध्यक्ष भंवरलाल पुजारी, पूर्व जिला प्रमुख राकेश बोयत, रामकुमार दाधीच, विनोद गोठवाल, भीमराज भाटी, मनीष यादव एवं गोरधन सिंह चौहान को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बीकानेर में सफाई और पशुओं की समस्‍या की पोल खोल रहा ये Viral वीडियो…

राजस्‍थान : पाकिस्‍तान मूल की नीता कंवर बनी सरपंच, पांच माह पहले ही…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!