Monday, June 22, 2026
Hometrendingबीकानेर में मंगलवार को 45+ का 82 और 18+ का 9 केन्द्रों...

बीकानेर में मंगलवार को 45+ का 82 और 18+ का 9 केन्द्रों पर होगा वैक्‍सीनेशन, देखें सूची…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच वैक्‍सीनेशन को लेकर 18+ और 45+ आयु वर्ग के लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

हालांकि स्वास्थ्य विभाग के पास टीके उपलब्धता के आधार पर ही वैक्‍सीनेशन किया जा रहा है। इसके बाद दोनों तरह के आयु वर्ग के लोगों में टीका लगवाने को लेकर उत्साह है।

आरसीएचओ डॉ. राजेश गुप्ता के अनुसार, मंगलवार को 45+ आयु वर्ग के लोगों के लिए 82 केंद्रों पर वैक्‍सीनेशन किया जाएगा। उनके लिए कोविशील्ड व कोवैक्‍सीन विभिन्न केंद्रों पर उपलब्ध रहेगी। 45 प्लस आयु वर्ग के लोगों के लिए कोविशील्ड वैक्सीन की 13 हजार 100 डोज स्वास्थ्य महकमे को मिली है।

18 प्लस आयु वर्ग के लिए 9 केन्द्रों पर टीकाकरण कल…

मंगलवार को 18 प्लस आयु वर्ग के लोगों के लिए 9 केंद्रों पर 2,070 के लक्ष्य के साथ टीकाकरण होगा। इस आयु वर्ग के कोविड टीकाकरण के लिए ऑनलाइन स्लॉट/अप्वाइंटमेंट बुकिंग 9:00 बजे के आसपास खुलता है।

इतनों के लगा…

सोमवार को 18 प्लस आयु वर्ग में 30 केंद्रों पर 8,500 के लक्ष्य के विरुद्ध 7,653 लाभार्थी वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचे थे। सोमवार के कुल 45 केंद्रों पर 8,568 का कोविड टीकाकरण हुआ था।

Vaccination In Bikaner
Vaccination In Bikaner
Vaccination In Bikaner
Vaccination In Bikaner

राजस्‍थान का वैक्‍सीनेशन गणित….

राजस्‍थान में अब तक सबसे ज्‍यादा 60 वर्ष से अधिक आयु वालों का वैक्‍सीनेशन हुआ है। इस आयु वर्ग के 53.45 लाख लोगों के वैकसीन लग चुकी है। वहीं, 45 से 60 वर्ष आयु वर्ग के 50.11 लाख को वैक्‍सीन लगाया जा चुका है। प्रदेश में युवाओं के वैक्‍सीनेशन की रफ्तार अब भी धीमी बनी हुई है। 18 से 30 वर्ष तक के 4.16 लाख तथा 30 से 45 वर्ष तक के 4.15 लाख को वैक्‍सीन की डोज मिल चुकी है।

प्रदेश में अब तक सबसे ज्‍यादा वैक्‍सीन जयपुर में 14.81 लाख को, अलवर में 8.78 लाख को, नागौर में 8.63 लाख को तथा जोधपुर में 7.55 को वैक्‍सीन लग चुकी है। बीकानेर इन चार जिलों से पिछड़ा हुआ है।

 

 

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!