Saturday, April 25, 2026
Hometrendingबीकानेर शहर में यातायात जाम से मिलेगी मुक्ति, यातायात व्‍यवस्‍था में किया...

बीकानेर शहर में यातायात जाम से मिलेगी मुक्ति, यातायात व्‍यवस्‍था में किया बदलाव

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम के निर्देशानुसार उप अधीक्षक (यातायात) अनिल कुमार एवं निरीक्षक लक्ष्मणसिंह की ओर से बीकानेर शहर के मुख्य बाजार केईएम रोड़, दाउजी रोड़, जिन्ना मार्ग, कोतवाली क्षेत्र में यातायात व्यवस्था एवं यातायात जाम से मुक्त करने के लिए नई यातायात व्यवस्था लागू की जाएगी।

कोटगेट से जिन्ना मार्ग, दाउजी रोड़ तथा बड़ा बाजार के जाने वाले तीन पहिया वाहनों के लिए निम्न मार्गो का प्रस्ताव है।

  • कोटगेट दरवाजा से बाबूबाल फाटक, मुक्ता प्रसाद की तरफ जाने वाले तीनपहिया वाहन कोटगेट दरवाजा से जिन्ना रोड़, सुभाष मार्ग, करबला तिराहा (एमआर होटल तिराहा) होते हुए चौखूंटी पुलिया की तरफ जा सकेंगे।
  • बाबूलाल फांटा से कोटगेट आने वाले तीनपहिया वाहन रोशनी घर पुलिया से करबला तिराहा (एमआर होटल तिराहा), कसाईबारी होते हुए दाउजी रोड़ से कोटगेट-केईएम रोड़ की तरफ जा सकेंगे।
  • कोटगेट से दाउजी रोड़ प्रकाश चित्र की तरफ जाने वाले तीन पहिया वाहन कोटगेट दरवाजा से जिन्ना रोड़ करबला तिराहा (एमआर होटल तिराहा) होकर कसाई बारी होते हुए जा सकेंगे।
  • कोटगेट से दाउजी रोड़ जाने वाले तीन पहिया वाहन कोटगेट दरवाजा से रामदेव कटला होकर सिटी कोतवाली से किशन स्वीट दाउजी रोड़ पर आ सकेंगे।
  • कोटगेट से दाउजी रोड़ जाने वाले तीन पहिया वाहन कोटगेट दरवाजा से सब्जी मण्डी, लेडी एल्गिन स्कूल, से सिटी कोतवाली होते हुए कुम्हारों का मोहल्ला होकर रामजी रसगुल्ला के मार्ग होकर दाउजी रोड़ पर जा सकेंगे।
  • कोटगेट से बड़ा बाजार जाने वाले तीनपहिया वाहन कोटगेट दरवाजा से सब्जीमण्डी से लेडी एलिग्न स्कूल, ठठेरा बाजार, भुजिया बाजार होकर बड़ा बाजार व लक्ष्मीनाथजी मन्दिर की तरफ जा सकेगे तथा बड़ा बाजार से लक्ष्मीनाथजी मन्दिर होते हुए बागड़ी मोहल्ला मैन रोड़ होते हुए गुजरों की मस्जिद होकर गोगागेट सर्किल की तरफ जायेंगे।
  • कोटगेट से रेलवे स्टेशन जाने वाले तीन पहिया वाहन कोटगेट दरवाजा से सब्जीमण्डी होकर पुरानी जेल रोड़ होते हुए रेल्वे स्टेशन होकर रानी बाजार व गोगागेट तक आ सकेंगे।
  • शहर के केईएम रोड़ पर यातायात व्यवस्था के लिए पूर्व से ही प्रेमजी पोईन्ट, फड़ पोईन्ट, सांखला फाटक होते हुए सट्टा बाजार होते हुए वन-वे किया हुआ है। कोटगेट से जिन्ना मार्ग, दाउजी रोड़ व सब्जी मण्डी रोड़ पर तीन पहिया वाहनों के लिए वन-वे मार्ग व्यवस्था लागू करने के बारे में टैक्सी चालकों से वार्ता की तो उन्होने भी सहमति जताई तथा पूर्ण पालना करने का आश्वासन दिया।
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!