Friday, April 24, 2026
Hometrendingबीकानेर में 19 अक्‍टूबर को अलग-अलग स्‍थानों पर दो से तीन घंटे...

बीकानेर में 19 अक्‍टूबर को अलग-अलग स्‍थानों पर दो से तीन घंटे रहेगी बिजली कटौती

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com दीपावली पूर्व लाइन/फीडर आदि के रख-रखाव, पेड़ो की कटाई-छंटाई के लिए, जो अत्यावश्यक है, के दौरान शनिवार 19 अक्टूबर को विभिन्‍न क्षेत्रों में अलग-अलग समय बिजली कटौती रहेगी।

बीकेईएसएल के अनुसार, प्रातः 06:00 बजे से 08:00 बजे तक के.ईएम रोड DTR-1 क्षेत्र,  प्रातः 08:00 बजे से 11:00 बजे तक बोथरा कॉम्पलेक्स डीटीआर क्षेत्रों में बिजली कटौती रहेगी।

इसी तरह प्रातः 07:00 बजे से 10:00 बजे तक नायकों का मौहल्ला, चांवरियों का मौहल्ला, चूना भट्टों के पास, रामदेव मन्दिर, कादरी फ्लोर मिल के पास, झुलेवाला, प्रताप बस्ती कब्रिस्तान, न्यू अब्बासी मेडिकल, गुलन पान कार्नर, होटल राजा, होटल सिमरन आदि का क्षेत्र। शीतला गेट के अन्दर-बाहर, सुथारों की तलाई, राजू पब्लिक स्कूल, जनता प्याउ, रबड़ फैक्ट्री, हीरा बाग कॉलोनी, हर्षोलाब तलाब, श्रीरामसर गेट, फुसराम की चक्की, छोटा रानीसर बास, नायकों का मौहल्ला, बड़ी कर्बाला के पास, व्यासों की तलाई, गणेश पब्लिक स्कूल, श्रीरामसर सरकारी स्कूल, धरणीधर मन्दिर, दारा भवन आदि का क्षेत्रों में बिजली कटौती रहेगी।

इसी तरह प्रातः 07:00 बजे से 08:30 बजे तक गेमनापीर रोड, गणेश विहार, धीरज विहार, वर्धमान नगर, संजीवनी नगर आदि का क्षेत्र, प्रातः 07:00 बजे से 10:00 बजे तक सब्जी मण्डी, एफ.सी.आई गोदाम, सब्जी मण्डी के पीछे, मनमोहन स्कूल, उन मण्डी के पीछे, बंगला नगर आदि क्षेत्रों में बिजली कटौती रहेगी।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!