Saturday, May 2, 2026
Hometrendingबीकानेर में 27 सितम्‍बर को विभिन्‍न क्षेत्रों में अलग-अलग समय रहेगी बिजली...

बीकानेर में 27 सितम्‍बर को विभिन्‍न क्षेत्रों में अलग-अलग समय रहेगी बिजली कटौती

AdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com दीपावली रखरखाव के लिए जीएसएस/फीडर, पेड़ों की छंटाई आदि जो अत्यावश्यक है, के दौरान शनिवार 27 सितम्बर को विभिन्‍न क्षेत्रों में अलग-अलग समय बिजली कटौती रहेगी।

प्रातः 07:00 बजे से 10:00 बजे तक पशु चिकित्सा, गांधी नगर (सरकारी कॉलोनी), भूमि विकास बैंक, राजमाता नोहरा, वेटेनेरी सर्किल, नीलम ट्रेवल्स, ए.सी.बी., एस.बी. आई. बैंक, फ्लेम गैस, गांधी कॉलोनी, दूरदर्शन, कैलाश पुरी कॉलोनी, राठौर ट्रेवल्स, नरेंद्र भवन, इंद्रप्रस्थ कॉलोनी, रामकृष्ण आश्रम, करनी पैलेस, पूजा एन्कलेव, शिक्षा विभाग, रजिस्ट्रार कार्यालय, लालगढ़ नलकूप, विधायक सुरमिला, समता नगर, करणी नगर सेक्टर ए एव बी, लालगढ पैलेस, करणी नगर सेक्टर डी एंव ई का क्षेत्र।

प्रातः 06:30 बजे से 11:00 बजे तक रतन सागर कुएं के आस-पास का क्षेत्र।

प्रातः 07:00 बजे से 10:00 बजे तक ठाकर फर्नीचर के पास, डेयरी बूथ के पास, कमला कॉलोनी, लाल कोठी होटल के पास, ताजियो की चौकी, फड़ बाजार, कुचीलपुरा, अरबियों की मस्जिद के पास, रतन सागर कुआ के पास, गेरसरियो का मौहल्ला, मालियों की चौकी, नाथू की ताल के पास, हरिजन बस्ती बड़ी गुवाड़, फैज बाजार, कमला कॉलोनी, रामपुरिया आइस फैक्ट्री, नगर निगम भंडार के पास, कमला कॉलोनी, रामदेव मंदिर सुथारों के पास, आचार्यों की बगीची के पास, माणक की ताल, सांसियों का मोहल्ला, हनुमान मंदिर के पास चौखुटी फ्लाईओवर के पास, हुसैनी मस्जिद बड़ी करबला, प्रकाश नाथ जी मेडी के पास आदि का क्षेत्र।

शनिवार को पूरे दिन खुलेंगे 
बीकेईएसएल के कैश काउंटर

बीकानेर। बीकेईएसएल ने उपभोक्ताओं की सुविधा को देखते हुए शनिवार को अपने बिल संग्रहण (कैश काउंटर) केंद्र खुले रखने का निर्णय किया है।

बीकेईएसएल के प्रवक्ता ने बताया कि 27 सितंबर शनिवार को सभी बिल संग्रहण केंद्र (कैश काउंटर) प्रात: 9.30 से शाम 6.00 बजे तक खुले रहेंगे। उपभोक्ता शहर में स्थित बीकेईएसएल के किसी भी बिल संग्रहण केंद्र पर अपने बिजली के बिल की राशि जमा करा सकते हैं।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!