Hometrendingशिक्षा विभाग के कार्मिकों की समस्याओं का ऑनलाइन होगा समाधान...

शिक्षा विभाग के कार्मिकों की समस्याओं का ऑनलाइन होगा समाधान…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com स्कूल शिक्षा विभाग में कार्यरत कार्मिकों के सेवा संबंधी कार्यों का अब ऑनलाइन समाधान किया जाएगा।

शिक्षा विभाग ने इस दिशा में कदम बढ़ाते हुए आज कार्मिकों के परिवीक्षाकाल समाप्ति के बाद उनका स्थायीकरण एवं 9-18-27 वर्ष या 10-20-30 वर्ष पर मिलने वाले एसीपी (आश्वासित कैरियर प्रगति) की आवेदन प्रक्रिया को पूर्णरूप से ऑनलाइन कर दिया गया है।

हलांकि इस संबंध में पूर्व में शाला दर्पण पर मॉड्यूल तैयार कर निदेशालय से दिशा-निर्देश जारी किए गए थे, लेकिन मॉड्यूल में फील्ड से प्राप्त फीडबैक के आधार पर तकनीकी समस्याओं का समाधान करके इसे पुन: जारी किया गया है। पूर्व में उक्त मॉड्यूल से किए गए सभी आवेदनों का डेटा हटा दिया गया है।

अब एसीपी और स्थायीकरण के सभी प्रकरणों में ऑनलाइन आवेदन करना होगा। शिक्षा निदेशक सौरभ स्वामी ने बताया कि इससे कार्मिकों के सेवा संबंधी कार्यों का शीघ्र समाधान हो सकेगा, साथ ही विभागीय अधिाकारियों की ओर से कार्य प्रगति की आसानी से ट्रेकिंग की जा सकेगी।

Attachments area

Preview YouTube video कोरोना मरीज राधेश्याम की मौत की कहानी, बेटी प्रिया की जुबानी…

Preview YouTube video बीकानेर में हेलीकॉप्टर से दवा का छिड़काव, टिड्डी दल का सफाया

Preview YouTube video कलक्टर का दिल हुआ गार्डन- गार्डन, पार्कों का किया निरीक्षण

https://youtu.be/Pw5MYw20zic
Attachments area

Preview YouTube video सबसे पहले निष्पक्ष खबरें देता है अभय इंडिया : हाफिज फरमान अली

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!