Saturday, April 25, 2026
Hometrendingबीकानेर में 25 मई को डेढ़ घंटे रहेगी बिजली कटौती, शनिवार को...

बीकानेर में 25 मई को डेढ़ घंटे रहेगी बिजली कटौती, शनिवार को पूरे दिन खुलेंगे बीकेईएसएल के कैश काउंटर

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com पिछली रात विद्युत फॉल्ट आने के कारण अस्थायी तरीके से विद्युत सप्लाई के बाद स्थाई निवारण के कार्य करने के लिये 25 मई शनिवार को प्रातः 06:30 बजे से 08:00 बजे तक विभिन्‍न स्‍थानों पर विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। बीकेईएसएल के अनुसार, इस दौरान अंबेडकर कॉलोनी गली नंंबर 3 से 6, शिवबाडी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

शनिवार को पूरे दिन खुलेंगे बीकेईएसएल के कैश काउंटर

बीकानेर। बीकेईएसएल ने उपभोक्ताओं की सुविधा को देखते हुए शनिवार 25 मई को अपने बिल संग्रहण (केश काउंटर) केंद्र खुले रखने का निर्णय किया है।

बीकेईएसएल के प्रवक्ता ने बताया कि शनिवार को सभी बिल संग्रहण केंद्र (कैश काउंटर) शाम 6.00 बजे तक खुले रहेंगे। उपभोक्ता शहर में स्थित बीकेईएसएल के किसी भी बिल संग्रहण केंद्र पर अपने बिजली के बिल जमा करा सकते हैं।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!