Hometrendingकड़ाके की सर्दी के बीच अब छाएगा कोहरा, इन जिलों के लिए...

कड़ाके की सर्दी के बीच अब छाएगा कोहरा, इन जिलों के लिए यलो अलर्ट…

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है। हालांकि, बुधवार को प्रदेश के कई शहरों का न्‍यूनतम तापमान गिर गया, इससे लोगों को कुछ राहत भी मिली है। इस बीच, मौसम विभाग ने 23 दिसंबर से अगले तीन दिनों तक उत्तरी राजस्थान के श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ क्षेत्र में घना कोहरा पड़ने की संभावना जताई है। इन जिलों के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि कोहरे के चलते इन क्षेत्रों में विजिबिलिटी सौ मीटर तक रह सकती है।

बहरहाल, विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं का रुख बदल गया। इससे प्रदेश में तापमान अब बढ़ने लगा है। मौसम विभाग की मानें तो विक्षोभ का असर 25 दिसंबर से मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल सकता है। राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा के कई एरिया में 25 दिसंबर से हल्के बादल छा सकते हैं।

राजस्‍थान के इन शहरों का तापमान इस प्रकार हैं…

शहर अधिकतम न्यूनतम

जयपुर 24.4 8.1

अलवर 23.8 5

श्रीगंगानगर 25 7.4

बीकानेर 28 8

हनुमानगढ़ 22.2 5.3

चूरू 26.4 3.5

सीकर 25 4.7

चित्तौड़गढ़ 26.2 5.2

नागौर 26.5 5.9

सवाई माधोपुर 23.8 6

बूंदी 24 7

उदयपुर 26.2 7

जोधपुर 28 7.4

बाड़मेर 28.6 10.7

जैसलमेर 27.2 11

 

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular