Saturday, April 25, 2026
Hometrendingराजस्‍थान में होगा बदलाव, पांच विधायकों की खुलेगी लॉटरी! ऐसे तेज हुई...

राजस्‍थान में होगा बदलाव, पांच विधायकों की खुलेगी लॉटरी! ऐसे तेज हुई चर्चा…

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान की सियासत में आने वाले समय में गर्मी आ सकती है। असल में, भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा और प्रदेश के मुख्‍यमंत्री भजनलाल शर्मा की सोमवार को हुई मुलाकात के बाद मंत्रिमंडल में फेरबदल की सुगबुगाहट तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि इनकी मुलाकात के दौरान सत्‍ता और संगठन से जुड़े विषयों पर बातचीत हुई। मुलाकात में राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर भी चर्चा होने की बात सामने आ रही है।

हालांकि, मुख्‍यमंत्री शर्मा ने इस मुलाकात को महज शिष्‍टाचार भेंट बताया है। उन्‍होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि आज नई दिल्ली प्रवास के दौरान भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं माननीय केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और रसायन एवं उर्वरक मंत्री आदरणीय जे. पी. नड्डा जी से शिष्टाचार भेंट कर उनका ओजस्वी मार्गदर्शन प्राप्त किया। साथ ही उन्होंने कहा कि इस दौरान मंत्री को हमारी सरकार द्वारा राजस्थान में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण, चिकित्सा शिक्षा के विस्तार एवं जन स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी दी। साथ ही स्वास्थ्य क्षेत्र में नवाचार एवं भविष्य की योजनाओं पर सार्थक चर्चा की।

इस बीच, आपको बता दें कि प्रदेश के मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स में पांच विधायकों के नाम भी प्रसारित हो रहे हैं।

आपको यह भी बता दें कि मुख्‍यमंत्री शर्मा ने हाल में दिल्ली राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मुख्यालय केशव कुंज में संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों से मुलाक़ात की थी। बाद में उन्‍होंने दिल्‍ली में ही भाजपा संगठन महामंत्री बीएल संतोष से मुलाकात की थी। इसी क्रम में उनकी सोमवार को पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात हुई। इसके साथ ही मंत्रिमंडल में फेरबदल की खबरों को और हवा मिल गई है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!