Wednesday, May 27, 2026
Hometrendingशिक्षा विभाग में अस्थाई पात्रता की निष्पक्ष जांच हो...

शिक्षा विभाग में अस्थाई पात्रता की निष्पक्ष जांच हो…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ ने जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक में अस्थायी पात्रता एवं स्थाई पात्रता की निष्पक्ष जांच प्रशासनिक अधिकारी कराने की मांग उठाई है।

संगठन के संभागध्यक्ष कमल नारायण आचार्य ने इस संबंध में एक पत्र मुख्यमंत्री को लिखा है। पत्र में आरोप है कि पात्रता एवं स्थायी पात्रता में जिशिअ माध्यमिक कार्यालय की ओर से अनियमितताएं की जा रही है। सत्र 2013 में वरिष्ठ कार्मिकों को छोड़ते हुए कनिष्ठ कार्मिकों का कनिष्ठ लिपिक पद पर पदोन्नत किया गया जो नियम विरुद्ध है।

संगठन के पदाधिकारियों ने पूरे मामले की सम्पूर्ण जांच प्रशासनिक अधिकारी से कराने और दोषी अधिकारियों को निलम्बित करते हुए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाए एवं पात्रता सूची को नियमानुसार पूर्ण करवाई जाए। कमल नारायण ने पत्र के जरिए बताया है कि मामले की जांच एक पखवाड़े में करवाकर उसका निस्तारण कराया जाए।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!