Tuesday, June 23, 2026
Hometrendingराहुल गांधी को राहत नहीं, कोर्ट ने खारिज कर दी याचिका

राहुल गांधी को राहत नहीं, कोर्ट ने खारिज कर दी याचिका

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

नई दिल्‍ली Abhayindia.com मोदी सरनेम केस मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को झटका लगा है। सूरत कोर्ट ने उनकी अपील पर आज सुनवाई करते हुए सजा पर रोक लगाने की याचिका खारिज कर दी। इस निर्णय के बाद राहुल गांधी और कांग्रेस नेताओं में निराशा है। अब या तो राहुल गांधी जेल जाएंगे या पर उनके पास एक मौका है कि, वो हाईकोर्ट में अपील करें। बहरहाल, कोर्ट के ताजा फैसले के बाद कांग्रेस महासचिव प्रभारी संचार जयराम रमेश ने कहा कि कानून के तहत अभी भी हमारे पास जो भी विकल्प उपलब्ध हैं, हम उन सभी विकल्पों का इस्तेमाल करेंगे।

आपको बता दें कि मोदी सरनेम मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को 23 मार्च को दोषी ठहराते हुए उन्हें दो साल जेल की सजा सुनाई गई थी। जिसके तुरंत बाद उन्हें लोकसभा से अयोग्य घोषित कर दिया गया था। इसके बाद राहुल गांधी ने सूरत की ट्रायल कोर्ट के खिलाफ 3 अप्रैल को सूरत की सेशंस कोर्ट में एक मुख्य याचिका और दो आवेदन दायर किए थे।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!