Friday, June 5, 2026
Hometrendingस्मार्ट मीटर लगाने में आई तेजी, अब राजभवन एवं पूर्व मुख्यमंत्रियों के...

स्मार्ट मीटर लगाने में आई तेजी, अब राजभवन एवं पूर्व मुख्यमंत्रियों के आवास पर लगाए

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com जयपुर डिस्कॉम अपने विद्युत उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगा रहा है। इस श्रृंखला में निगम ने राजभवन में स्थापित दो विद्युत कनेक्शनों पर शनिवार को स्मार्ट मीटर इंस्टॉल किए। इसी कड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं वसुंधरा राजे के सिविल लाइंस स्थित राजकीय आवासों पर भी आज स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं।

आपको बता दें कि इससे पहले राजधानी जयपुर के वीआईपी क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर लगाए गए। सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री आवास पर 180 किलोवाट व 40 किलोवाट के दो विद्युत कनेक्शनों पर स्मार्ट मीटर स्थापित किए गए। वहीं, गुरुवार को उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा के सरकारी आवासों के साथ-साथ ऊर्जा राज्यमंत्री हीरालाल नागर के हॉस्पिटल रोड स्थित राजकीय आवास पर भी स्मार्ट मीटर लगाए गए।

इसी तरह शुक्रवार को ऊर्जा विभाग के प्रमुख शासन सचिव अजिताभ शर्मा, डिस्कॉम्स की चेयरमैन आरती डोगरा और राजस्थान विद्युत प्रसारण निगम के प्रबंध निदेशक सिद्धार्थ सिहाग के गांधीनगर स्थित राजकीय आवासों पर भी स्मार्ट मीटर इंस्टॉल किए गए।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!