Friday, December 12, 2025
Hometrendingबीकानेर शहर भाजपा अध्‍यक्ष के लिए 7 दावेदार, निर्विवाद चेहरे को...

बीकानेर शहर भाजपा अध्‍यक्ष के लिए 7 दावेदार, निर्विवाद चेहरे को आलाकमान दे सकता है अवसर

AdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर/जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान भाजपा के जिलाध्‍यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया आज से एक बार फिर शुरू हो गई है। इसी क्रम में आज बीकानेर में शहर जिलाध्‍यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया पार्टी के संभाग कार्यालय में शुरू हुई। यहां महावीर रांका, मोहन सुराणा, सुमन छाजेड, राजेन्‍द्र पंवार, अनिल शुक्‍ला, अशोक प्रजापत, अविनाश जोशी ने जिलाध्‍यक्ष पद के लिए दावेदारी जताई है।

चुनाव अधिकारी दशरथ सिंह शेखावत की मौजूदगी में दावेदारों ने अपने नामांकन दाखिल किए। आपको बता दें कि स्थानीय नेताओं की गुटबाजी के मद्देनजर आलाकमान यहां निर्विवाद चेहरे को अवसर दे सकता है। जिलाध्‍यक्ष के नाम का ऐलान सोमवार को कर दिया जाएगा।

आपको बता दें कि जिलाध्यक्ष पद के लिए 45 से 60 वर्ष आयु सीमा निर्धारित की है। छह वर्ष से सक्रिय सदस्य होना चाहिए तथा कोई अनुशासनात्मक कार्यवाही नहीं हुई हो। आपको यह भी बता दें कि प्रदेश के 17 जिलों में भाजपा के जिलाध्‍यक्षों के चुनाव होने हैं। भाजपा के राष्‍ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष ने जिलाध्‍यक्षों के चुनाव को लेकर कडा रुख अपनाया। उन्‍होंने प्रदेश अध्‍यक्ष के चुनाव से पहले सभी जिलाध्‍यक्षों के चुनाव कराने के लिए निर्देश दिए थे। इसके बाद ही प्रदेश पार्टी संगठन हरकत में आया।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!