





बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के रथखाना क्षेत्र स्थित राजविलास होटल के बार से 28 लाख रुपए चोरी होने की घटना सामने आई है। पुलिस ने होटल के मैनेजर की रिपोर्ट पर होटल में काम करने वाले दो कर्मचारियों पर संदेह के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, होटल के मैनेजर नानूराम मेघवाल ने रिपोर्ट में बताया कि होटल के काउंटर में रखे 28 लाख रुपए चोरी हो गए। रिपोर्ट में होटल में काम करने वाले जयप्रकाश और नितेश कुमार पर संदेह जताते हुए केस दर्ज कराया गया है। यह घटना पांच अक्टूबर की रात की बताई जा रही है। छह अक्टूबर को सुबह इसका पता चला। मामले की जांच एएसआई वेदपाल यादव को सौंपी गई है।







