Hometrendingबीकानेर के ऐतिहासिक गजनेर पैलेस में चोरी, कमरे के ताले तोड़ कर...

बीकानेर के ऐतिहासिक गजनेर पैलेस में चोरी, कमरे के ताले तोड़ कर चोर कीमती सामान ले गए

AdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com  बीकानेर के ऐतिहासिक गजनेर पैलेस के सरदार निवास में चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, गजनेर पैलेस के जनरल मैनेजर नारायण सिंह राठौड़ ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 26 जुलाई को पैलेस के सरदार निवास परिसर में बने कमरे का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो ताला टूटा हुआ था तथा कमरे में रखे पीतल, तांबा और कांसे के कीमती बर्तन सहित अन्य सामान गायब मिला। पुलिस ने घटना की सूचना मिलने के बाद मौका मुआयना किया तथा क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। मामले की जांच हैडकांस्‍टेबल हरवीर सिंह को सौंपी गई है।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular