Hometrendingरात के अंधेरे में अवैध ट्रांसफार्मर से चला रहे थे कुआं, विद्युत...

रात के अंधेरे में अवैध ट्रांसफार्मर से चला रहे थे कुआं, विद्युत निगम की टीम ने दबोचा….

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com जिले में बिजली चोरों के हौसले बुलंद है। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली चोरी के नए-नए तरीके निकाले जा रहे हैं। विद्युत निगम की सतर्कता टीम ने कल देर रात को जिले के जसरासर गांव की एक ढाणी में दबिश देकर अवैध रूप से चलाया जा रहा एक ट्रांसफार्मर जब्त किया है। अधीक्षण अभियंता अशोक गोयल के अनुसार कृषि उपभोक्ता दिन में ट्रांसफार्मर को छुपा देता था और रात दस बजे बाद उसे चलती हुई बिजली लाइन से जोड़कर अपना कुआं चलाता था। सूचना मिलने पर दबिश देकर मौके से ट्रांसफार्मर जब्त किया है। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि जिलेभर में बिजली चोरी के खिलाफ अभियान जारी है।

अंकुश लगाने में छूट रहे पसीने…

विद्युत निगम की भरसक कोशिश के बाद भी बिजली चोरों पर शिकंजा कसने में पसीने छूट रहे हैं। बिजली चोर बड़ी चालाकी से अपने काम को अंजाम दे रहे हैं, हलांकि विद्युत निगम की टीमें भी सक्रियता के साथ बिजली चोरों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है, जुुर्माना भी लगाया जा रहा है, ट्रांसफार्मर उतारे जा रहे हैं, कनेक्शन भी काटे जा रहे हैं। इसके बाद भी बिजली चोरी के मामलों में इजाफा हो रहा है।

शहर में भी चोरी
बिजली चोरी में ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही शहर भी पीछे नहीं है। हलांकि बीकानेर शहरी क्षेत्र में निजी कंपनी बिजली की आपूर्ति कर रही है, इसके बावजूद शहर के कई मोहल्लों, कॉलोनियों में बिजली चोरी धड़ल्ले से हो रही है।

 

 

 

 

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!