Friday, April 24, 2026
Homeखेलसैन समाज क्रिकेट टूर्नामेंट गंगाशहर की टीम रही विजेता

सैन समाज क्रिकेट टूर्नामेंट गंगाशहर की टीम रही विजेता

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com पुष्करणा स्टेडियम में आयोजित सैन समाज क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में सैन क्रिकेट क्‍लब गंगाशहर विजेता रही।

संयोजक प्रशांत मारू, नीरज मारू ने बताया कि सैन क्रिकेट प्रतियोगिता में 15 टीमों ने हिस्सा लिया। इसमें बीकानेर, गंगाशहर, डूंगरगढ, नोखा, नापासर, खाजूवाला, कोलायत, नाईयों कि बस्ती, पूनरासर, सहित कई टीमों ने हिस्सा लिया। क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल सैन रॉयल बीकानेर व सैन क्रिकेट क्लब गंगाशहर के बीच फाइनल मुकाबला हुआ।

महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव में मजबूती से उभरेगी कांग्रेस : किराडू

ताराचंद, योगेश सैन ने बताया कि प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में अशोक मारू, नथमल भाटी, पूर्व पार्षद राजकुमारी मारू, सैन चेतना मंच के प्रदेशाध्यक्ष विकास मारू, जिलाध्यक्ष पुखराज मारू, गंगाशहर सैन मंडल ट्रस्ट अध्यक्ष मगाराम नाई व लालजी चौधरी मारू ने विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार दिये। टूर्नामेंट में बीकानेर गंगाशहर के सभी भामाशाहों और सभी संघठनों के पदाधिकारियों का योगदान रहा। इस अवसर पर जयनारायण मारू, शम्भु मारू, सीताराम भाटी, कालूराम ढिंगसरी, मुकेश मारू, रतन टॉक, श्याम मारू, रामदेव, बुलाकी मारू, कमल भाटी, गजानंद मारू, छेलूसिंह, मनोज सहित सैन समाज बीकानेर के अधिक संख्या में लोग मौजूद रहे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!