Hometrendingदीपावली से पहले आएगा पटवारी भर्ती परीक्षा का परिणाम, राजस्थान कर्मचारी चयन...

दीपावली से पहले आएगा पटवारी भर्ती परीक्षा का परिणाम, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने किया ऐलान

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से रविवार को आयोजित की गई पटवारी भर्ती परीक्षा के बाद परिणाम को लेकर राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने तिथि स्पष्ट कर दी है। बोर्ड की ओर से सूचित किया गया है कि पटवारी भर्ती परीक्षा का परिणाम नवम्बर माह के पहले सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। इस बार दीपावली आठ नवम्बर को है।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर सूचित किया है कि दीपावली से पहले पटवारी का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। इस बार दीपावली आठ नवम्बर को है। इससे पहले परिणाम जारी होने से सफल अभ्यर्थियों के घरों में दीपावली बन जाएगी।

आपको बता दें कि पटवारी भर्ती परीक्षा में कुल पंजीकृत 6.76 लाख अभ्यर्थी पंजीकृत थे, इनमें से 6 लाख से अधिक परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। यानी 88.88 फीसदी उपस्थिति दर्ज की गई।  इस परीक्षा के माध्यम से कुल 3705 पदों पर भर्ती आयोजित की जाएगी।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular