Saturday, April 25, 2026
Hometrendingशिक्षा निदेशालय के सामने धरना जारी, 32वें दिन निदेशक से हुई वार्ता,...

शिक्षा निदेशालय के सामने धरना जारी, 32वें दिन निदेशक से हुई वार्ता, कार्रवाई का मिला आश्‍वासन

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com मंत्रालयिक संवर्ग के अधिकारियों/कर्मचारियों की रिव्यु/नियमित डीपीसी आयोजित कर ऑनलाइन काउंसलिंग के माध्यम से पदस्थापन देने तथा पूर्व में की गई अनियमितताओं की जांच कर दोषी स्तरों के विरूद्ध कार्यवाही करने की मांग को लेकर शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान बीकानेर कर शिक्षा निदेशालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना गुरुवार को 32वें दिन भी जारी रहा।

इस बीच, आज शिक्षा निदेशक सीताराम जाट से हुई कर्मचारियों की वार्ता हुई। वार्ता में शिक्षा निदेशक ने सहायक प्रशासनिक अधिकारियों की मिश्रित वरिष्ठता सूची दो दिवस में जारी करने तथा संगठन द्वारा की गई जांच की मांग के अनुसार समुचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। साथ ही शिक्षा निदेशक ने कार्मिक विभाग से तीन सन्तान मामलों में माननीय उच्च न्यायालय के निर्णयानुसार रिव्यु एवं नियमित डीपीसी के सम्बन्ध में दूरभाष पर चर्चा की। सभी कार्यवाही तत्काल करने के निर्देश उपनिदेशक प्रशासन इन्द्रा चौधरी को निदेशक के द्वारा दिये गये।

इधर, धरने पर प्रदेश संस्थापक मदन मोहन व्यास, कमल नारायण आचार्य प्रदेशाध्यक्ष, जितेन्द्र गहलोत, बसन्त राव, ओम प्रकाश बिश्नोई, सुरेन्द्र कुमार शर्मा आदि बैठे। धरने के समर्थन में नृसिंग भाटी संभाग संयोजक वन्दे मातरम मंच अध्यक्ष राष्ट्रीय हिन्दु रक्षक मंच, विनोद शर्मा एडवोकेट गौ सांसद बीकानेर, राजेश व्यास, परमेन्द्र कुमार त्रिवेदी, पवन जोशी, नारायण दास रंगा, बंशीलाल जोशी, अबास अली, कमल नयन सिंह, रामचन्द्र बाल्मिकी, विष्णुदत पुरोहित, अरूण कुमार वर्मा, श्रीनारायण आचार्य, मनीष शर्मा आदि शामिल हुए।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!