Tuesday, May 26, 2026
Hometrendingबीकानेर में राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव 25 से राष्‍ट्रपति करेंगी उद्घाटन

बीकानेर में राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव 25 से राष्‍ट्रपति करेंगी उद्घाटन

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव के 14वें संस्करण का आयोजन 25 फरवरी से 5 मार्च 2023 तक बीकानेर के डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में किया जा रहा है। इस महोत्सव में देशभर के जानेमाने कलाकार लोक नृत्य, लोक संगीत, नाटकनाटिकाओं और सूफी संगीत में अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे. इस दौरान रेत मूर्तिकला के साथसाथ शिल्पकला और अन्य कलाओं पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। पश्चिमी क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र की निदेशक किरण सोनी गुप्ता के अनुसार, 27 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महोत्सव का उद्घाटन करेंगी।

आपको बता दें कि केन्‍द्र सरकार के संस्कृति मंत्रालय एवं पश्चिमी क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (उदयपुर) के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस महोत्सव से स्थानीय पर्यटन और कला संस्कृति को नई ऊंचाई मिलने की उम्‍मीद है। नौ दिवसीय राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव संस्कृति मंत्रालय का एक प्रमुख महोत्सव है। इस महोत्‍सव का उद्देश्य भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करना, उसे बढ़ावा देना और लोकप्रिय बनाना है।

महोत्‍सव में इस अवसर पर राज्यपाल कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, केंद्रीय संस्कृति मंत्री किशन रेड्डी, केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी समेत अन्‍य गणमान्‍य लोग उपस्थित रहेंगे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!