Tuesday, April 21, 2026
Hometrendingबीकानेर में महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर होगा “फुले समरसता संकल्प समारोह”,...

बीकानेर में महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर होगा “फुले समरसता संकल्प समारोह”, तैयारियां हुई तेज

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com महान समाज सुधारक एवं युग प्रवर्तक महात्मा ज्योतिबा फुले जी की जयंती 11 अप्रैल 2026 के पावन अवसर पर बीकानेर में “फुले समरसता संकल्प समारोह” का भव्य आयोजन सायं 5:00 बजे, शिव पार्वती भवन, गोपेश्वर बस्ती में किया जाएगा। यह कार्यक्रम सर्व समाज एवं बीकानेर की विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं सेवा संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भारतीय जनता पार्टी गोपाल गहलोत के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ उपस्थित रहेंगे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में प्रदेश महामंत्री मिथिलेश गौतम (संभाग प्रभारी, बीकानेर), भूपेंद्र सैनी (प्रदेश महामंत्री), डॉ. महेंद्र कुमावत (प्रदेश अध्यक्ष, अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा) एवं ओम सारस्वत (प्रभारी, बीकानेर शहर) अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज करेंगे। कार्यक्रम के दौरान महात्मा ज्योतिबा फुले जी को पुष्पांजलि एवं श्रद्धा-सुमन अर्पित कर उनके महान विचारों, शिक्षा के क्षेत्र में अमूल्य योगदान, सामाजिक समरसता एवं समानता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया जाएगा।

माली सैनी समाज समन्वय समिति के संयोजक कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में शिक्षा, एकता, समानता एवं जागरूकता को सुदृढ़ करना है। उन्होंने सर्व समाज एवं बीकानेर की सभी सामाजिक संस्थाओं से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता निभाते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!