Saturday, June 20, 2026
Hometrendingप्रदेश व देश की जनता वसुंधरा-गहलोत के आंतरिक गठजोड़ की कहानी को...

प्रदेश व देश की जनता वसुंधरा-गहलोत के आंतरिक गठजोड़ की कहानी को समझ चुकी है ! : बेनीवाल

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के संयोजक और नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल ने एक बार फिर से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के राजनीतिक गठजोड़ पर तगड़ा प्रहार करते हुए कहा है कि दोनों नेता एक दूसरे के भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने का काम करते हैं।

केंद्र के नरेंद्र मोदी सरकार में गठबंधन के सहयोगी और राजस्थान में भाजपा के सहयोगी हनुमान बेनीवाल लगातार अशोक गहलोत और वसुंधरा राजे के खिलाफ भ्रष्टाचार को लेकर हमलावर बने रहते हैं।

राजस्थान में 2013 से 2018 तक की वसुंधरा राज्य सरकार के दौरान हनुमान बेनीवाल में राजस्थान के नागौर, बाड़मेर, जोधपुर, सीकर, जयपुर में लाखों लोगों की बड़ी रैलियां करके राज्य सरकार की जड़े हिला दी थीं।

इससे पहले बेनीवाल ने कहा था कि दिसंबर 2018 में, जबकि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट मुख्यमंत्री बनने की संभावना थी, लेकिन अशोक गहलोत के द्वारा आलाकमान के सामने चमचागिरी करके मुख्यमंत्री का पद हथिया लिया गया, परिणाम यह हुआ कि राजस्थान अपराध की राजधानी बन गया है।

नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल राजस्थान में अब तक 3 बार मुख्यमंत्री रह चुके अशोक गहलोत और 2 बार मुख्यमंत्री रही वसुंधरा राजे के खिलाफ भ्रष्टाचार को लेकर ताबड़तोड़ हमले करते रहते हैं।

Ad
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!