Wednesday, April 24, 2024
Homeबीकानेरहृदय स्थल पर छलका व्यापारियों का दर्द

हृदय स्थल पर छलका व्यापारियों का दर्द

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। शहर के हृदय स्थल कहे जाने वाले कोटगेट क्षेत्र में व्याप्त यातायात, सफाई आदि की समस्याओं को लेकर शहर जिला महिलाक कांग्रेस की ओर से की गई जनसुनवाई में व्यापारियों का दर्द छलका। व्यापारियों ने शहर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता गौड़ को बताया कि इस क्षेत्र में बाबा रामदेव मार्केट, श्रीराम कटला, बाबूजी प्लाजा, सुंदर मार्केट जैसे बड़े व्यापारिक स्थान है, इसके बावजूद यहां पार्किंग की समुचित व्यवस्था नहीं है। यातायात कर्मियों की नियुक्ति नहीं होने से हर समय जाम रहता है।

व्यापारियों ने बताया कि क्षेत्र में जगह-जगह गंदगी का साम्राज्य है। उन पर आवारा पशु मंडराते रहते हैं। यहां से थोड़ी दूर पर हेरिटेज वॉक हैं। जहां ऐतिहासिक हवेलियां देखने के लिए देशी-विदेशी सैलानी बड़ी संख्या में आते हैं, लेकिन यातायात, सफाई और आवारा पशुओं की समस्या के चलते उन्हें भी परेशानियां उठानी पड़ती है।
क्षेत्र के सैयद मौहमद, परवेज हसन, मदन लाल ने बताया कि कोटगेट से सिक्कों की मस्जिद जाने वाली रोड पर नगर निगम की और से नियमित सफाई नही होने से नाला आए दिन अवरुद्ध हो जाता है। सब्जी मंडी नजदीक होने के कारण ठेलों का कचरा सड़क पर पड़ा रहता है जिससे आवारा पशुओ का जमावड़ा बना रहता है। आवारा पशुओं की वजह से शहर में अब तक 11 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।
जनसुनवाई के दौरान दशरथ सोलंकी, आत्माराम, पुखराज ने बताया कि पॉलीथिन पर प्रतिबंध के बावजूद यहां इसका खुलेआम उपयोग हो रहा है। महिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष गौड़ ने इन सभी समस्याओं को पंजीबद्ध प्रशासन को अवगत कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर आनंद सिंह राठौड़, महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष मनभरी, हर्षिता, अनुराधा, रेखा ने समस्याओं को चिन्हित कर पंजीबद्ध करने में सहयोग किया।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular