Saturday, April 25, 2026
Homeदेशखतरे से भरे हुए हैं आगामी 48 घंटे

खतरे से भरे हुए हैं आगामी 48 घंटे

AdAdAdAdAdAdAd

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली सहित देश के तेरह राज्यों में आंधी, तूफान और तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके चलते आगामी 48 घंटे खतरे से भरे हुए हैं। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि अगले 48 घंटों में कुदरत कहर बरपा सकती है। गृह मंत्रालय की ओर से भी कहा गया है कि जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कई स्थानों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि के साथ बारिश हो सकती है। पश्चिमी राजस्थान के जिलों में धूलभरी तेज आंधी की आशंका बनी हुई है।

मौसम विभाग के मुताबिक आगामी 48 घंटे में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से दिल्ली एनसीआर व उसके निकटवर्ती राज्यों में अगले दो दिनों में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। इसके चलते दिल्ली का तापमान 36 डिग्री तक लुढ़क सकता है। मौसम विभाग का दावा है कि आंधी की तीव्रता 7-8 मई के बीच बढऩे की संभावना है। विभाग का यह भी दावा है कि यह तूफान केवल दिल्ली तक सीमित नहीं रहेगा। आसपास के राज्यों पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश में भी इसका असर हो सकता है। विभाग के अनुसार पंजाब में अगले 48 से 72 घंटे में हल्की बारिश और आंधी-तूफान आ सकता है।

हरियाणा के दूरदराज इलाकों में 7-8 मई को आंधी-तूफान आने की मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य सरकार ने सभी निजी और सरकारी स्कूल बंद रखने का फैसला किया है। राज्य शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा ने कहा कि मौसम विभाग की चेतावनी के बाद 7-8 मई को स्कूल बंद रखने का फैसला किया गया है। मौसम विभाग ने हरियाणा के दूरदराज इलाकों में तेज आंधी-तूफान आने का अलर्ट जारी किया है।

समूचे उत्तर भारत में आंधी-तूफान के खतरे ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। अचानक बदले मौसम के रुख से लोग घबराए और सहमे हुए हैं। रविवार को उत्तर प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर तेज आंधी-पानी के साथ ओलावृष्टि हुई। पेड़ गिरेए बिजली व्यवस्था चरमरा गई। उधर, बीते दिनों आगरा में तूफान ने भारी तबाही मचा दी थी, जिसमें 50 लोगों की जान चली गई थी। रविवार को तेज आंधी के साथ पानी और और ओलावृष्टि से लोग तूफान आने की संभावना पर दहशत में आ गए।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!