Hometrendingनयाशहर थाना टीम की कार्रवाई, लाखों की नकदी के साथ तीन जने...

नयाशहर थाना टीम की कार्रवाई, लाखों की नकदी के साथ तीन जने अरेस्‍ट

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com नयाशहर थाना पुलिस टीम ने थानाधिकारी कविता पूनिया की अगुवाई में कोठारी हॉस्पीटल के पास कार्रवाई करते हुए लाखों की नकदी के साथ तीन जनों को अरेस्‍ट किया है। उनके पास से 500 औैर 100 के नोटों के कुल 9 लाख रुपए जब्‍त किए गए है। पुलिस तीन जनों से इन रुपयों को लेकर पूछताछ कर रही है।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में तीनों के पास से कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रामदयाल पुत्र सहीराम उम्र 21 साल निवासी रामसर पुलिस थाना नापासर, विष्‍णु पुत्र जगदीश उम्र 20 साल निवासी चुंगी चौकी भैंरुजी मंदिर वाली गली पुलिस थाना नयाशहर, माणक चन्द गोदारा पुत्र मगाराम उम्र 22 साल निवासी रूणीया बडा बास को अरेस्‍ट किया है। पुलिस ने धारा 106 बीएनएसएस के तहत यह राशि जब्‍त की है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी कविता पूनिया, राकेश गोदारा, श्रवण सिंह, सुनील कुमार, प्रदीप कुमार, राजाराम, रामकिशन, महेश कुमार शामिल रहे।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular