Friday, May 15, 2026
Hometrendingबकाया नगरीय विकास (यूडी) टैक्‍स की वसूली के लिए नगर निगम ने...

बकाया नगरीय विकास (यूडी) टैक्‍स की वसूली के लिए नगर निगम ने कमर कसी, दल गठित किए

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com नगर निगम प्रशासन ने बकाया नगरीय विकास (यूडी) टैक्‍स की वसूली को लेकर कमर कस ली है। बकायादारों को नोटिस भेजने के बाद अब अंतिम नोटिस जारी किए जा रहे हैं। इसके बावजूद टैक्‍स जमा नहीं करवाने वाले विवाह भवनों और मैरिज गार्डन को सीज करने की कार्रवाई की जाएगी।

नगर निगम की नगरीय विकास कर शाखा के प्रभारी अधिकारी अशोक कुमार माली ने बताया कि जिन विवाह भवनों और मैरिज गार्डन का यूडी टैक्‍स बकाया है, उन्हें नोटिस जारी किए जा चुके हैं। अब अंतिम नोटिस दिए जा रहे हैं। यदि इसके बाद भी बकाया राशि जमा नहीं कराई गई तो संबंधित परिसरों को सीज किया जाएगा। नगर निगम ने नगरीय विकास कर की वसूली के लिए दो विशेष दलों का गठन किया है। ये दल नई गजनेर रोड से पूगल फांटा तक स्थित आवासीय, व्यवसायिक, संस्थानिक एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानों की जांच कर नियमानुसार वसूली करेंगे।

दल संख्‍या एक में वित्‍तीय सलाहकार रामजी लाल, राजस्व अधिकारी विकास शर्मा व प्रगति सोलंकी, सहायक प्रशासनिक अधिकारी अशोक शर्मा, सहायक राजस्व निरीक्षक साजिद अली व अरबाज मांगलिया, सहायक कर्मचारी रामदेव नाई शामिल किए गए है। वहीं, दल संख्‍या-दो में लेखाधिकारी अशोक माली, राजस्व अधिकारी श्योपत राम, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी राजूराम चौधरी, सहायक प्रशासनिक अधिकारी कमल जावा, सहायक राजस्व निरीक्षक रविन्द्र कुमार व जितेन्द्र चांगरा, सहायक कर्मचारी संदीप चांवरिया शामिल किए गए हैं।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!