Saturday, April 25, 2026
Hometrending...तो विधायकों पर हर माह लगेगी 1 लाख रुपए की पेनल्टी

…तो विधायकों पर हर माह लगेगी 1 लाख रुपए की पेनल्टी

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर (अभय इंडिया न्यूज)। प्रदेश के कई विधायकों का सरकारी आवास से मोह छूट नहीं रहा है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी. पी. जोशी ने 18 दिन पहले 95 विधायकों के आवास निरस्त कर दिए, इसके बावजूद अभी तक ये खाली नहीं किए गए है। इस मुद्दे को लेकर शुक्रवार को विधानसभा की हाउस कमेटी की बैठक में विरोध हुआ। खबर यह है कि अब आवास खाली नहीं करने वाले विधायकों पर हर महीने एक लाख रुपए की पेनल्टी लगेगी।

आपको बता दें कि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल ने विधानसभा भंग होने के बाद भी कांग्रेस-भाजपा के 95 नए जीते विधायकों को आवास आवंटित कर दिए थे। लंबे विवाद के बाद नए अध्यक्ष जोशी ने 19 फरवरी को इनका आवंटन निरस्त करने का निर्णय किया था। इसके बावजूद अभी तक विधायकों ने आवास खाली नहीं किए हैं।

नए जीत कर आए विधायक सुमित गोदारा, बिहारी लाल विश्नोई, गोविंद राम मेघवाल, राकेश पारीक, संयम लोढ़ा, सुरेश टांक, विजयपाल, वाजिब अली, अमित चाचाण, महेंद्र विश्नोई, गुरमीत सिंह कुन्नर, सुरेश मोदी, रामपाल जाट, वासुदेव देवनानी, मदन प्रजापत, मुकेश भाकर, मनीषा पंवार, गोपाल लाल शर्मा, जोगिंदर अवाना, लक्ष्मण मीणा, रूपा राम, जोगाराम कुमावत, पदमाराम, गंगा देवी, दीपचंद खैरिया, समाराम गरासिया, पुष्पेंद्र सिंह, हरेंद्र निनामा, कैलाश चंद मेघवाल, रोहित बोहरा, सतीश पूनिया, खुशवीर सिंह, गोपीचंद मीणा, अविनाश, बलजीत यादव, गोपाल लाल मीणा, सुरेंद्र सिंह राठौड़, रमीला खडियां, जगदीश चंद्र, अमर सिंह, नारायण सिंह देवल, हीराराम, झब्बर सिंह सांखला, कालूराम, धर्मेंद्र मोची, भरोसी लाल जाटव, मदन दिलावर, गणेश घोघरा, प्रशांत बैरवा, मेवाराम जैन, कन्हैयालाल चौधरी, परसराम मोरदिया, प्रताप सिंह, बलवीर सिंह लूथरा, संजय शर्मा, रामप्रताप कासनियां, अमीन खां हैं। इन्हें आवास आवंटित कर दिए थे।

इनके अलावा रामलाल मीणा, छगन सिंह, रामनारायण मीणा, जाहिदा खान, वीरेंद्र सिंह, हमीर सिंह भायल, दिव्या मदेरणा, जोगेश्वर गर्ग, राजेंद्र राठौड़, महादेव सिंह खंडेला, कृष्णा पूनियां, अशोक डोगरा, इंद्रराज सिंह गुर्जर, चेतन सिंह चौधरी, गिरधारी लाल, सुभाष पूनियां, भंवरलाल शर्मा, दयाराम परमार, अमीन कागजी, सुरेश सिंह रावत, कैलाश चंद त्रिवेदी, दीपेंद्र सिंह शेखावत, मोहन राम चौधरी, बाबूलाल नागर, नरेंद्र बुडानियां, रुपाराम (मकराना), संदीप कुमार, हरीश चंद मीणा, जौहरी लाल मीणा, खिलाड़ी लाल बैरवा, किरण माहेश्वरी, कैलाश चंद मीना, लाखन सिंह, अनिता भदेल, जे. पी. चंदेलिया, पृथ्वीराज, इंद्रा मीना, वेद प्रकाश सोलंकी, पाना चंद मेघवाल, निर्मला सहरिया, रामनिवास गावडिया है, जिनको आवास आवंटित कर दिए थे।

फड़ बाजार में चलेगा बुलडोजर, कलक्टर ने कहा- मॉडल मार्ग के रूप में होगा विकसित

Bikaner news politics crime university education

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!