बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में अपराधियों की धरपकड़ के लिए आज पुलिस की दस टीमें लगातार दबिश दे रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौरभ तिवाड़ी की अगुवाई में चलाए जा रहे एरिया डोमिनेशन व सर्च अभियान के तहत अब तक दस बदमाशों को पकड लिया गया है।
जानकारी के अनुसार, गंगाशहर के सीओ पार्थ शर्मा, थानाप्रभारी परमेश्वर सुथार की अगुवाई में पुलिस टीम मंगलम अपार्टमेंट में सर्च अभियान चला रही है। इसी तरह सीओ सदर विशाल जांगिड़ व सदर थानाप्रभारी दिगम्बर सिंह मय टीम कार्रवाई कर रही है। नयाशहर थाना क्षेत्र के जंभेश्वर नगर में भी कार्रवाई चल रही है।
अभियान के तहत बीछवाल, जयनारायण व्यास कॉलोनी, कोटगेट, कोतवाली और एमपी नगर थाना पुलिस की टीमें भी छापेमारी कर रही है। ताजा जानकारी के अनुसर, अब तक हुई कार्रवाई में दो वांछित बदमाश, एनडीपीएस एक्ट के तहत चार तथा सक्रिय चार बदमाशों को दबोच लिया गया है। समाचार लिखे जाने तक कार्रवाई चल रही है।













