Hometrendingमोहता चौक मित्र मण्डल की चाय व नाश्‍ते से वे करते है...

मोहता चौक मित्र मण्डल की चाय व नाश्‍ते से वे करते है ठिठुराती सुबह का स्‍वागत

AdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में जरूरतमंदों की सेवा के लिए अनेक संस्‍‍थाएं सक्रिय हैं। सर्दी हो या गर्मी, ऐसी संस्‍थाओं की ओर से सेवाओं का दौर कमोबेश जारी ही रहता है। इसी क्रम में कड़ाके की सर्दी के बीच मोहता चौक मित्र मण्डल की ओर से हर दिन सुबह 6.00 बजे गर्मागर्म चाय और नाश्‍ते का वितरण शुरू हो जाता है।

इस मित्र मण्‍डल से जुड़े बबला महाराज, नवनीत जोशी (टीटू पंडित), रघु जोशी, ब्रजरतन हर्ष, श्‍याम व्‍यास, विष्णु भादाणी (लाला) ने बताया कि उनकी टीम तेलीवाड़ा, दो पीर रोड, कोटगेट और फाटक से स्टेशन रोड रैन बसेरा, पी.बी.एम होस्पिटल के अंदर रैन बसेरा में और बाहर केम्पस में चाय और नाश्‍ते का वितरण किया जाता है। इस दौरान गर्मागर्म चाय के साथ नाश्‍ते में कभी टोस्‍ट व कभी पोहा दिया जाता है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular