Hometrendingराजस्‍थान में मानसून का "आखिरी दौर" भी जमकर बरस रहा, अगले कितने...

राजस्‍थान में मानसून का “आखिरी दौर” भी जमकर बरस रहा, अगले कितने दिन रहेगा सक्रिय? जानें- ताजा अपडेट…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान में मानसून का आखिरी दौर भी जमकर बरस रहा है। आज प्रदेश के कई हिस्‍सों में बारिश की झड़ी लगी है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिन और मानसून सक्रिय रहेगा।

विभाग के अनुसार, 1 सितंबर को अलवर, झुंझुनूं, खैरतल-तिजारा और कोटपुतली-बहरोड़ में अति भारी बारिश होने की संभावना है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, बारां, बूंदी, जयपुर, झालावाड़, कोटा, सीकर, चूरू, डीडवाना-कुचामन और नागौर में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी राजस्थान पर परिसंचरण तंत्र सक्रिय है। वहीं, पंजाब व पाकिस्तान सीमा क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ प्रभावी है। मानसून ट्रफ भी सामान्य स्थिति से गुजर रही है। पूर्वी राजस्थान में अगले 5-6 दिन मानसून सक्रिय, अधिकांश स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश, कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान (जोधपुर व बीकानेर संभाग) में अगले 2-3 दिन मध्यम से तेज बारिश, कुछ जगह भारी बारिश की संभावना है।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular