Friday, April 24, 2026
Hometrendingपदस्‍थापन में गलत तरीके से संशोधन करने का उठा मुद्दा, शिक्षा निदेशक...

पदस्‍थापन में गलत तरीके से संशोधन करने का उठा मुद्दा, शिक्षा निदेशक को सौंपे दो ज्ञापन

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com शिक्षा विभागीय कर्मचारी संध राजस्थान -बीकानेर के प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य ने स्टाफ ऑफिसर अशोक शर्मा से मुलाकात कर शिक्षा निदेशक आशीष मोदी के नाम दो ज्ञापन सौंप कर विस्तृत वार्ता की।

आचार्य ने बताया कि संस्थापन अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं अतिरिक्‍त प्रशासनिक अधिकारियों के पद पर पदस्थापन में किये जा रहे संशोधनों व कार्यग्रहण के बाद भी गलत तरीके से संशोधित करने की जांच के क्रम में करने तथा संस्थापन अधिकारियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों को अनुभाग अधिकारी बनाये जाने के आदेश तत्काल जारी करने की मांगों के संबंध है। आचार्य ने बताया कि वार्ता में स्पष्ट कर दिया गया कि मांगों पर कार्यवाही नहीं करने पर सांगठनिक कदम उठाए जाएंगे। स्टाफ ऑफिसर अशोक शर्मा ने सभी तथ्यों की गंभीरता को देखते हुए अविलंब कार्यवाही के लिए निदेशक के संज्ञान में लाने का आश्वासन दिया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!