Hometrendingशिक्षा विभाग में गर्माया पदोन्‍नति का मुद्दा, निदेशक को ज्ञापन भेजकर उठाई...

शिक्षा विभाग में गर्माया पदोन्‍नति का मुद्दा, निदेशक को ज्ञापन भेजकर उठाई जांच की मांग

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com शिक्षा विभागीय कर्मचारी संध राजस्थान -बीकानेर के प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य ने शिक्षा निदेशक सीताराम जाट को ज्ञापन भेजकर पदोन्‍नति की प्रक्रिया जल्‍द पूरी करने की मांग उठाई है।

उन्‍होंने ज्ञापन में लिखा है कि संगठन द्वारा कई बार पत्र दिये जा चुके हैं लेकिन विभाग में बैठे कार्मिकों द्वारा 86 के कार्मिकों की पदोन्‍नति नहीं करने की नियत से 86 के कार्मिकों की फाइल को मात्र इधर-उधर घुमाया जा रहा है। जबकि( 86 के कार्मिकों को उनकी वरिष्ठता के अनुसार पदोन्‍नति करते हुए उनके स्थान पर जिन कार्मिकों को कनिष्ठ होते हुए भी पदोन्नतियां दी हुई है। जबकि 86 के कार्मिक उनसे सीनियर होते हुए भी आज तक उन्‍हें पदोन्‍नति नहीं दी गई है।

ज्ञापन में कहा गया है कि कनिष्ठ होते हुए भी वरिष्ठ को छोड़ते हुए पदोन्‍नति की गई है उसकी निष्पक्ष जांच की जाये एवं कार्यालय स्तर पर 86 के कार्मिकों की फाइलों को इधर-उधर घूमाकर राज्य सरकार व शिक्षा विभाग का समय बर्बाद किया जा रहा है एवं समय पर 86 के कार्मिकों की पदोन्‍नति की जानी थी जिसको जानबूझकर लम्बित किया जा रहा है।

आचार्य ने बताया कि पत्र में यह भी लिखा गया है कि इस मामले की जांच की जाये एवं वरिष्ठ कार्मिकों को 02.02.90 से वरिष्ठता एवं पदोन्‍नति का लाभ दिया जाये एवं जिन कार्मिकों द्वारा इस प्रकरण में जानबूझ कर विलम्ब किया गया है उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही की जाये एवं कनिष्ठ कार्मिकों को पदावनत कर 86 के वरिष्ठ कार्मिकों को उनकी पदोन्‍नति का लाभ दिया जाये।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular