Hometrendingराजपूताना बिजनेस नेटवर्क 'आरबीएन' 2026 का अंतरराष्ट्रीय आयोजन बीकानेर में 21 से...

राजपूताना बिजनेस नेटवर्क ‘आरबीएन’ 2026 का अंतरराष्ट्रीय आयोजन बीकानेर में 21 से लालगढ़ पैलेस में

AdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com भारतीय एवं वैश्विक व्यापार जगत को साझा मंच पर लाने के उद्देश्य से राजपूताना बिजनेस नेटवर्क (आरबीएन) 2026 के तहत तीन दिवसीय कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। आरबीएन के राजस्थान प्रभारी पचार ग्रुप के जितेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि यह आयोजन 21 से 23 अगस्त 2026 तक बीकानेर के लालगढ़ पैलेस में आयोजित किया जाएगा, जिसका उद्देश्य भारतीय और वैश्विक व्यापार जगत को एक साझा मंच पर लाना है।

आरबीएन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर आरपी सिंह दुर्गवंश की ओर से मिली जानकारी के अनुसार इस आयोजन की थीम भविष्य को सशक्त बनाना रखी गई है। उन्होंने बताया कि आयोजन का फोकस रणनीतिक नेटवर्किंग, नवाचार एवं प्रौद्योगिकी तथा वैश्विक विस्तार पर केंद्रित रहेगा। इसके माध्यम से उद्यमियों, निवेशकों और उद्योग विशेषज्ञों को एक साथ जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में ग्लोबल बिजनेस कॉन्फ्रेंस, मेगा ट्रेड एग्जीबिशन, रॉयल फैशन शो, बी टू बी नेटवर्किंग और एक्सीलेंस अवार्ड्स जैसे प्रमुख आकर्षण शामिल रहेंगे। कार्यक्रम की रूपरेखा पर उन्होंने कहा कि पहले दिन वैश्विक व्यापार और निवेश पर चर्चा होगी, दूसरे दिन भारतीय उद्योग, सीएसआर और संस्कृति पर फोकस रहेगा, जबकि तीसरे दिन भविष्य की रणनीति और नेतृत्व पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

आयोजन की पृष्ठभूमि पर जितेंद्र सिंह पचार ने कहा कि आरबीएन के साथ-साथ अखंड राजपूताना सेवासंघ द्वारा पिछले वर्षों में शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण और आपदा राहत के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए गए हैं। संगठन ने कोविड काल में भी हजारों परिवारों को सहायता प्रदान की थी। उल्लेखनीय है कि इस पूरे नेटवर्क का नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर आर. पी. सिंह दुर्गवंश कर रहे हैं, जिन्होंने पिछले 27 वर्षों से सामाजिक एकता और आर्थिक सशक्तिकरण के क्षेत्र में कार्य किया है।

इस आयोजन में उद्यमियों, निवेशकों, ब्रांड्स, फैशन डिजाइनरों और सामाजिक संगठनों के लिए भागीदारी के अवसर उपलब्ध रहेंगे। इच्छुक प्रतिभागी मोबाइल नंबर 96929 61727 पर संपर्क कर इसमें भाग ले सकेंगे। इससे पूर्व उड़ीसा,उत्तराखंड एवं महाराष्ट्र में इस समिट का आयोजन किया जा चुका है। जितेंद्र सिंह पचार ने बताया कि आरबीएन 2026 को केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि एक ऐसा सशक्त मंच है जो परंपरा, नवाचार और वैश्विक व्यापार को एक साथ जोड़कर नए अवसरों का निर्माण करेगा।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular