Friday, May 15, 2026
Hometrendingईरान और इजराइल संघर्ष की आंच भारतीयों पर भी, नागौर का युवक...

ईरान और इजराइल संघर्ष की आंच भारतीयों पर भी, नागौर का युवक ओमान में लापता

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com ईरान और इजराइल के बीच चल रहे संघर्ष का असर अब अन्‍य देशों पर भी होने लगा है। संघर्ष की आंच से भारतीय भी अछूते नहीं है। ओमान के खासब पोर्ट के पास क्रूड ऑयल टैंकर पर हुए ईरानी हमले में राजस्थान के नागौर जिले का एक युवक लापता हो गया है। घटना के बाद से ओमानी एजेंसियां समुद्र में शव ढूंढने के लिए लगातार तलाशी अभियान चला रही हैं। राजस्थान के नागौर जिले के खींवताना गांव का युवक दलीप सिंह इस घटना के बाद से लापता बताया जा रहा है।

ओमान के खासब पोर्ट के पास खड़े क्रूड ऑयल टैंकर एमवी स्काईलाइट पर 1 मार्च की सुबह मिसाइल हमले से जहाज को भारी नुकसान पहुंचा। रिपोर्टस के मुताबिक, हमले के समय जहाज सर्विसिंग के लिए पोर्ट पर लंगर डाले खड़ा था। इसी दौरान मिसाइल या ड्रोन बोट के टकराने से जहाज के अगले हिस्से में जोरदार विस्फोट हो गया और आग लग गई। जिस हिस्से में धमाका हुआ, वहीं दलीप सिंह पायलट के पास ड्यूटी पर तैनात थे। इस हमले में बिहार के कैप्टन आशीष कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। उनका शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दलीप सिंह अब तक लापता हैं। पिछले तीन दिनों से ओमान की रेस्क्यू एजेंसियां मलबे और समुद्री इलाके में तलाश अभियान चला रही हैं, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

आपको बता दें कि दलीप सिंह मुंबई की स्काईलाइट कंपनी के क्रूड ऑयल टैंकर पर कार्यरत थे। उन्होंने करीब एक महीने पहले ही यह नौकरी जॉइन की थी। परिवार के अनुसार 28 फरवरी को उनकी आखिरी बार घर पर बात हुई थी। उस दौरान वे खुश थे और जल्द घर आने की बात कर रहे थे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!