Friday, May 15, 2026
Hometrendingराजस्‍थान की 25 लोकसभा सीटों पर हार-जीत को लेकर सट्‌टा बाजार में...

राजस्‍थान की 25 लोकसभा सीटों पर हार-जीत को लेकर सट्‌टा बाजार में आई गर्मी, ये भाव…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर abhayindia.com राजस्‍थान की सभी 25 लोकसभा सीटों पर हुए चुनाव के बाद अब सट्‌टा बाजार में भी गर्मी आ गई है। इन दिनों मीडिया रिपोर्टस में भी लोकसभा चुनाव के नतीजों और जीत-हार के आकलन को लेकर फलौदी का सट्‌टा बाजार एक बार फिर चर्चा में हैं। फलौदी सट्‌टा बाजार के ताजा भाव और आकलन के अनुसार भाजपा को देशभर में 240 से 45 सीटें दी जा रही हैंजबकि भाजपा और उसके सहयोगी दलों को मिलाकर एनडीए के खाते में 320-325 सीटें आएगी।

फलौदी सट्‌टा बाजार राजस्‍थान में भाजपा को अब 21 से 22 सीटें दे रहा हैजबकि कांग्रेस के खाते में महज 3 से 4 लोकसभा सीटें बताई जा रही हैं।

राजस्थान की 4 हॉट सीटों पर भी फलौदी सट्‌टा बाजार में ताजा भाव सामने आए हैं। इन 4 सीटों में जोधपुरबीकानेरनागौर और बाड़मेर शामिल हैं। जोधपुर लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र सिंह शेखावत पर 50 से 55 पैसे, जबकि वैभव गहलोत पर 1 रुपए 40 पैसे लगाए जा रहे हैं।

बीकानेर लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल पर 50 से 60 पैसे के भाव से सट्‌टा लगाया जा रहा है। यानी सट्‌टा बाजार के अनुसार यहां फिर एक बार भाजपा प्रत्याशी का जीतना तय माना जा रहा है।

नागौर लोकसभा सीट पर भाजपा के सहयोगी दल राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रत्याशी हनुमान बेनीवाल पर 50 से 65 पैसे भाव लगाए जा रहे हैं। यानी यहां सट्टा बाजार बेनीवाल पर जीत का दांव लगा रहा है।

बाड़मेर लोकसभा सीट पर मानवेंद्र सिंह पर 60 से 70 पैसे के भाव पर सट्‌टा चल रहा है।

थानागाजी गैंगरेप मामले में आया सियासी तूफान, सरकार पर गंभीर आरोप, कल से….

मौसम अलर्ट : फैनी के जाने के बाद राजस्‍थान में अब ऐसे बदलेगा मौसम का मिजाज….

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!