Thursday, June 25, 2026
Homeराजस्थानसरकार को हर दिन देना होगा एक सवाल का जवाब...

सरकार को हर दिन देना होगा एक सवाल का जवाब…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर (अभय इंडिया न्यूज)। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की शनिवार से शुरू हो रही राजस्थान गौरव यात्रा पर कांग्रेस ने सवाल उठाते हुए यह निर्णय किया है कि वो यात्रा के प्रत्येक दिन सरकार से एक सवाल करेगी। इस तरह से 40 दिन चलने वाली यात्रा के दौरान सरकार को कांग्रेस के 40 सवालों के जवाब देने होंगे। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने सीएम वसुंधरा राजे पर यात्रा के नाम पर सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि जिला कलेक्टरों और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को यात्राओं की व्यवस्थाओं के लिए तैनात किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है।

पायलट ने कहा कि यात्रा के लिए जिला कलेक्टरों के अतिरिक्त सभी महत्वपूर्ण विभागों को अधिकारियों एवं कर्मचारियों को लगाया जाना यह साफ दिखाता है कि भाजपा सत्ता के लिए सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग कर रही है। जयपुर में शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि प्रदेश भाजपा राज्य की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की अगुवाई में राजस्थान गौरव यात्रा निकाल रही है। उन्होंने कहा कि यात्रा 40 दिन की होगी और इस दौरान प्रति दिन प्रदेश कांग्रेस कमेटी सीएम से एक सवाल पूछेगी। इस तरह कांग्रेस पार्टी कुल 40 सवाल सीएम राजे से पूछेगी। पायलट ने कहा कि उम्मीद है कि सीएम राजे खुलेमन से कांग्रेस के सवालों का जवाब देंगी।

यह विदाई यात्रा : गहलोत

इधर, कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बयान में शनिवार को चारभुजा जी से शुरू हो रही वसुंधरा राजे की यात्रा को भाजपा की विदाई यात्रा बताते हुए कहा कि प्रदेश की जनता ने भाजपा को हराना तय कर लिया है। अब चाहे कितनी भी यात्रा निकाली जाए, इससे मतदाताओं पर कोई फर्क नहीं पडऩे वाला।

RAS-PRE: परीक्षा से पहले देनी होगी यह ‘परीक्षा’

नोखा में पत्थर बरसाने वाला ‘भूत’ हुआ कैमरे में कैद!

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!