Sunday, February 8, 2026
HometrendingConcept Institute द्वारा NEET टेस्ट सीरीज़ जारी पहला पेपर 18 जनवरी को

Concept Institute द्वारा NEET टेस्ट सीरीज़ जारी पहला पेपर 18 जनवरी को

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com मई के प्रथम सप्ताह में आयोजित होने वाली NEET परीक्षा को ध्यान में रखते हुए Concept Institute द्वारा विद्यार्थियों की तैयारी को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से NEET लेवल की टेस्ट सीरीज़ लॉन्च की गई है। इस टेस्ट सीरीज़ का पहला पेपर 18 जनवरी को आयोजित किया जाएगा।तथा लास्ट पेपर 28 अप्रेल तक होगा यह टेस्ट सीरीज़ पूरी तरह से विद्यार्थियों की आवश्यकता एवं NEET परीक्षा के नवीनतम पैटर्न के अनुसार तैयार की गई है, ताकि प्रत्येक विद्यार्थी को अधिकतम लाभ मिल सके।

इस श्रृंखला में कुल 19 टेस्ट शामिल हैं, जिनमें- 8 यूनिट टेस्ट, 11 मेजर टेस्ट सम्मिलित हैं। हर टेस्ट के बाद प्रश्नपत्र से संबंधित सभी डाउट्स क्लियर किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त यदि किसी विद्यार्थी को अलग से कोई डाउट हो, तो वह समय लेकर शिक्षकों से व्यक्तिगत रूप से अपने डाउट्स पूछ सकता है, ताकि उसकी तैयारी में कोई कमी न रह जाए।Concept Institute का यह प्रयास विद्यार्थियों को परीक्षा से पहले वास्तविक NEET अनुभव, बेहतर समय प्रबंधन एवं आत्मविश्वास प्रदान करेगा, जिससे वे परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें। यह टेस्ट सीरीज़ NEET अभ्यर्थियों के लिए एक मजबूत अभ्यास मंच सिद्ध होगी। अधिक जानकारी के लिए आप कॉन्सेप्ट के मोबाइल नंबर 9928111865 पर संपर्क कर सकते हैं या सीधे Concept Institute में आकर संपर्क करें।

AdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!