Saturday, April 20, 2024
Homeबीकानेरकल से शुरू होगा देवी उपासना का पर्व, इस समय करें घट...

कल से शुरू होगा देवी उपासना का पर्व, इस समय करें घट स्थापना…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर Abhayindia.com देवी उपासना का पर्व शारदीय नवरात्रि 17 अक्टूबर से शुरू होगा। यह पर्व 25 अक्टूबर तक चलेगा, इस दौरान घरों और देवी मंदिरों में विशेष पूजा-अनुष्ठान होंगे। हलांकि कोरोना संक्रमण के चलते देवी मंदिर अभी भी पूरी तरह से नहीं खुले हैं, लेकिन नवरात्रा में श्रद्धालु अपने-अपने घरों में देवी की उपसना करते हैं।

घट स्थापना का श्रेष्ठ मुहूर्त..

पंचागकर्ता पंडित राजेन्द्र किराड़ू के अनुसार इस नवरात्रा को पहले दिन सुबह 11:30   बजे के बाद पूरे दिन घट स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त है।

दुर्गाष्टमी 23 को…

नवरात्रा में अष्टमी का खास महत्व है, 23 अक्टूबर को दुर्गाष्टमी मनाई जाएगी। इस दिन देवी माता के लापसी का भोग लगाया जाएगा। वहीं 24 अक्टूबर को दुर्गानवमी है, इस दिन कन्याओं का पूजन करने की महत्ता है। वहीं 25अक्टूबर को दशहरा मनाया जाएगा।

इस पठन का महत्व…

नवरात्रा में देवी को प्रसन्न करने के लिए दुर्गा सप्तशती के पाठ एवं नर्वाणमंत्र का जाप के अनुष्ठान घरों में होते हैं। मंदिरों में भी इसी तरह के धार्मिक अनुष्ठान चलते हैं। नवरात्रा में नौ दिन तक हर रोज देवी के अलग-अलग स्वरूप की पूजा अर्चना की जाती है।

मातामह श्राद्ध कल

मातामाह श्राद्ध (नाना श्राद्ध) 17 अक्टूबर को मनाया जाएगा। पुरुषोत्तम मास के चलते इस बार पितर पक्ष(श्राद्ध) के  एक माह बाद मातामाह श्राद्ध मनाया जा रहा है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular