








बीकानेर Abhayindia.com अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चल रहे अभियान के अंतर्गत खाजूवाला थाना पुलिस ने एक अहम कार्यवाही करते हुए एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में वांछित फरार इनामी अभियुक्ता सुखविन्द्र कौर उर्फ परमजीत कौर उर्फ पम्मी उम्र 39 साल निवासी लुधियाना (पंजाब) को गिरफ्तार कर लिया है। खाजूवाला में अवैध मादक पदार्थ चिट्टा (स्मैक) की सप्लायर सुखविन्द्र बार-बार शादियां करके अलग-अलग जगहों पर रह रही थी। अभियुक्ता के खिलाफ रावला (श्रीगंगानगर) के अलावा लुधियाना (पंजाब) के विभिन्न पुलिस थानों में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज है। इसके पतियों के रूप में सुरजीत सिंह, स्व. प्रतापसिंह, गुरप्रीत सिंह उर्फ रवि, सुरेन्द्र सिंह जाति रायसिख के नाम सामने आए हैं।
कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम
सुरेन्द्र कुमार पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना खाजुवाला जिला बीकानेर
बेगाराम कानि. 1709 पुलिस थाना खाजुवाला जिला बीकानेर
ओमप्रकाश कानि. 1564 पुलिस थाना खाजुवाला जिला बीकानेर
गोपीराम कानि. 429 पुलिस थाना खाजुवाला जिला बीकानेर
मनीषा मकानि. 1977 पुलिस थाना खाजुवाला जिला बीकानेर


