Hometrendingराजस्‍थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर : दिन में राहत, रात में...

राजस्‍थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर : दिन में राहत, रात में ठंड, यहां बूंदाबांदी…

जयपुर abhayindia.com राजस्‍थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर कम हो गया है। इससे राजधानी जयपुर सहित अन्‍य जगहों पर दिन में ठंड से जहां राहत मिल रही है, वहीं रात के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। इससे रात में ठंड बढेगी।

बहरहाल, मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में करौली और धौलपुर समेत कुछ जगहों पर अब भी बूंदाबांदी के आसार बने हुए हैं। जबकि, अन्य जगहों पर आसमान साफ होने से दिन में धूप खिली रहेगी।

विभाग के अनुसार, फतेहपुर में बीती रात न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, सीकर, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में पारा 4 डिग्री सेल्सियस, चूरू, माउंटआबू और बीकानेर समेत दर्जनभर जिलों में बीती रात पारा 5 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

बिजली कंपनी BKESL ने कहा- अब ऐसे स्‍थानों पर नहीं की जाएगी कार्रवाई…

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular