Hometrendingपीबीएम अस्‍पताल में दानदाता की ओर से दिए गए सामान की हो...

पीबीएम अस्‍पताल में दानदाता की ओर से दिए गए सामान की हो रही बेकद्री

AdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com पीबीएम अस्‍पताल में अव्‍यवस्‍थाओं को लेकर इन दिनों खूब विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। दो दिन पहले भाजपा नेताओं ने एसपी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुरेन्‍द्र कुमार और पीबीएम अधीक्षक डॉ. बीसी बीघा को साथ लेकर अस्‍पताल के अंदर और बाहर व्‍याप्‍त अव्‍यवस्‍थाओं से अवगत कराया था। इसके बाद कल कांग्रेस नेताओं ने संभागीय आयुक्‍त विश्राम मीणा से मिलकर अस्‍पताल में मरीजों को होने वाली समस्‍याओं की जानकारी दी।

इस बीच, एक और मामला सामने आया है। अस्‍पताल के ट्रोमा सेंटर के थियेटर दानदाता की ओर से लगाए गए वाटर कूलर और आरओ की अनदेखी की जा रही है। लोगों ने बताया कि यहां वाटर कूलर लगा है लेकिन कनेक्‍शन नहीं होने से उसका उपयोग नहीं हो रहा। इसी तरह एयर कंडीश्‍नर लगा है लेकिन उसका ऊपरी हिस्‍सा ही गायब है। इसके फोटो शनिवार को सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular