Hometrendingनियम विरुद्ध नामांतरण करने वाले पटवारी को जिला कलक्टर ने किया निलंबित

नियम विरुद्ध नामांतरण करने वाले पटवारी को जिला कलक्टर ने किया निलंबित

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com जयपुर जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने अनुशासनहीनता एवं कार्य के प्रति लापरवाही बरतने के मामले में कड़ा कदम उठाते हुए पटवारी अमर मीणा, पटवारी मंडल बूडगांव, तहसील बस्सी, जिला जयपुर को निलंबित कर दिया है। अमर मीणा द्वारा कृषि भूमि का नियम विरुद्ध नामांतरण किए जाने की शिकायत प्राप्त होने पर शासन स्तर से कार्रवाई करते हुए राजस्थान सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1958 के तहत निलंबन आदेश जारी किए गए हैं।

निलंबन अवधि में पटवारी अमर मीणा का मुख्यालय तहसील जयपुर (जिला जयपुर) निर्धारित किया गया है तथा उन्हें नियमानुसार देय निर्वाह भत्ते का भुगतान किया जाएगा।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular