Thursday, June 25, 2026
Hometrendingडीजीपी ने पुलिसकर्मियों से किया संवाद, नॉन-गजेटेड कर्मियों को RAC गार्डन में...

डीजीपी ने पुलिसकर्मियों से किया संवाद, नॉन-गजेटेड कर्मियों को RAC गार्डन में मिलेगी 75% की छूट

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com कोटा पुलिस लाइन में आयोजित संपर्क सभा के दौरान डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने पुलिसकर्मियों से सीधा संवाद किया और उनकी सेवा संबंधी समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुना। डीजीपी ने संवेदनशीलता दिखाते हुए डीए, एरियर और गृह किराया भत्ते से जुड़ी शिकायतों पर मौके पर मौजूद लेखाधिकारियों से जवाब तलब किया। इस दौरान उन्होंने एक पुलिसकर्मी के बच्चे के लिए  कान की मशीन उपलब्ध कराने की मांग पर जानकारी ली और इसके लिए अपेक्षित राशि वेलफेयर फंड से उपलब्ध कराने को आश्वस्त किया। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों के बच्चों को अच्छी काउंसलिंग की व्यवस्था की जा रही है।

कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाने के लिए डीजीपी ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि आरएसी का गार्डन अब अराजपत्रित पुलिसकर्मियों को 75% की विशेष छूट पर उपलब्ध होगा। उन्होंने पदोन्नति की प्रक्रिया में तेजी लाने और पुलिस क्वार्टर की मरम्मत हाउसिंग कॉर्पोरेशन के जरिए कराने का भी आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस कर्मियों की डीपीसी का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा गया है।

पूरा राम ने एक स्वर में
सुनाई पुलिस आचार संहिता

सभा की शुरुआत में जब डीजीपी ने मौजूद पुलिसकर्मियों से पुलिस आचार संहिता के बारे में पूछा तो प्लाटून कमांडर पूराराम ने एक स्वर में पुलिस आचार संहिता की प्रमुख बातें बता दी तो डीजीपी ने प्रसन्न होकर उन्हें नकद पुरस्कार और प्रशंसा पत्र देने की घोषणा की।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!